The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • UP Gorakhpur Brother Burns Family in Property Dispute and Upset Over Wedding Invitation

घरवालों ने शादी में नहीं बुलाया तो छोटे बेटे ने अपने परिवार को ही ज़िंदा जला डाला

Gorakhpur News: बेचन के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों को तीनों भाइयों में बांट दिया था. इसके बाद बेचन चाहता था कि घर और बाकी के जमीन का भी बंटवारा कर दिया जाए. लेकिन इसके लिए उनके छोटे बेटे तैयार नहीं थे. इसकी कारण से वो धमकी देता था कि सबको मार देगा.

Advertisement
pic
26 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:42 AM IST)
Gorakhpur Police
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक व्यक्ति पर अपने ही परिवार को आग के हवाले करने का आरोप लगा है. आरोपी के परिवार के कुल 5 लोग आग से झुलस गए. इनमें से 3 की मौत हो गई. मरने वालो में से 2 लोग आरोपी के अपने भाई थे और 1 घर की नई नवेली बहू थी. आरोप है कि बेचन निषाद ने संपत्ति विवाद के कारण, 14 दिसंबर की आधी रात को घर में आग लगा लिया. तब परिवार के लोग सो रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेचन के पिता मुन्नीलाल निषाद ने कहा कि वो परिवार में हमेशा मारपीट करता था. उन्होंने कहा कि बेचन अपनी मां के साथ मारपीट करता था. उसकी अपने भाइयों से या गांव में किसी से नहीं बनती थी. इसी कारण से लोग बेचन से बात नहीं करते थे. परिवार के लोग भी उससे कोई मतलब नहीं रखते थे.

बेचन के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों को तीनों भाइयों में बांट दिया था. इसके बाद बेचन चाहता था कि घर और बाकी के जमीन का भी बंटवारा कर दिया जाए. लेकिन इसके लिए उनके छोटे बेटे तैयार नहीं थे. इसकी कारण से वो धमकी देता था कि वो सबको मार देगा. 

5 दिसंबर को परिवार के सबसे छोटे बेटे अरविंद निषाद शादी हुई थी. लड़की नई बाजार की रहने वाली थीं और उनका नाम माला निषाद है. मुन्नीलाल ने कहा कि बेचन को इस शादी में नहीं बुलाया गया. उन्होंने सोचा कि अगर वो शादी में आएगा तो माहौल खराब कर देगा. नई बहू को अपना एक कमरा दे दिया गया था. उन्होंने उसे सजा भी लिया था. तभी 8 दिसंबर को बेचन गोरखपुर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

वो इस बात से नाराज हो गया कि उसे शादी में नहीं बुलाया गया. उसने हंगामा किया और सबको जान से मारने की धमकी दी. हालांकि, परिवार के लोगों ने माना कि वो शराब के नशे में ऐसा कह रहा है. इसके बाद बेचन 13 दिसंबर को फिर से घर आया और अपने पिता से झगड़ा करने लगा. जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो उसने धमकी दी कि वो पूरे परिवार को जिंदा जला देगा.

14 दिसंबर को गांव में एक मुंडन कार्यक्रम था. परिवार के लोग इस कार्यक्रम के बाद घर वापस आ गए लेकिन बेचन नहीं आया. मुन्नीलाल अपने एक नाती के साथ छत पर सो रहे थे. मुन्नीलाल के एक दूसरे नाती रोहित निषाद ने कहा कि रात के करीब 12 बजे बेचन थिनर लेकर वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने पहले नीचे के कमरों में थिनर गिराया और फिर गैंस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर बेचन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार क लिया है. गोरखपुर नॉर्थ SP जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. 

वीडियो: आगरा में हिट एंडरन, ट्रक ने 1 किलोमीटर तक बाइक को घसीटा

Advertisement

Advertisement

()