The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Man sets himself afire near Parliament in Delhi, rushed to hospital

संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में संसद भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली. चश्मदीदों के अनुसार, व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा. फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है.

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024, 05:29 PM IST)
Man sets himself afire near Parliament in Delhi, rushed to hospital
शख्स आग में बुरी तरह झुलस गया. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को आग लगा ली. शख्स आग में बुरी तरह झुलस गया. घायल शख्स को तुरंत RML अस्पताल ले जाया गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लगी है.

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर पेट्रोल भी मिला है. शख्स ने खुद को आग के हवाले क्यों किया, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार मौके से 2 पन्ने का अधजला नोट मिला है. पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है. घायल शख्स को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढक दिया गया था. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र ने रेल भवन के गोल चक्कर में खुद को आग लगा ली.

पुलिस ने कहा,

“स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाई और व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया. जहां तक ​​हमें पता चला है, यह मामला बागपत में व्यक्तिगत दुश्मनी से संबंधित है. आगे की जांच जारी है.”

बता दें कि संसद का विंटर सेशन पिछले हफ्ते बहस और राजनीतिक मतभेदों के बीच संपन्न हुआ था. इस सेशन में एक साथ चुनाव कराने के दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए. हालांकि, बीआर आंबेडकर के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर कार्यवाही प्रभावित हुई.

विंटर सेशन के दौरान लोकसभा की प्रोडक्टिविटी लगभग 58 प्रतिशत बताई गई, जो पिछले सेशन की तुलना में काफी कम है. राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 40.03 प्रतिशत रही, जिसमें सदन ने केवल 43 घंटे से अधिक समय तक प्रभावी ढंग से काम किया. अपने समापन भाषण में धनखड़ ने पार्टियों से राजनीतिक मतभेदों को दूर करने और संसदीय विमर्श की गरिमा को बहाल करने का आग्रह किया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कम प्रोडक्टिविटी के लिए विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध को जिम्मेदार ठहराया था.

वीडियो: प्रियंका गांधी को संसद में आया गुस्सा, ओम बिरला ने सुना डाला

Advertisement

Advertisement

()