The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • up deputy cm brajesh pathak dna sonagachi gb road bjp vs samajwadi party akhilesh yadav twitter

UP के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर सपा के मीडिया सेल ने की भद्दी टिप्पणी, पोस्ट डिलीट किया लेकिन...

Samajwadi Party के सोशल मीडिया हैंडल से UP के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak के DNA पर विवादित पोस्ट किया गया. BJP ने इसका कड़ा विरोध जताया. बाद में SP ने इस पोस्ट को डिलीट तो कर दिया, लेकिन बृजेश पाठक को नसीहत भी दी है.

Advertisement
Brajesh Pathak, Akhilesh Yadav
UP डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने SP के पोस्ट पर पूर्व CM अखिलेश यादव से पूछा सवाल. (X)
pic
मौ. जिशान
17 मई 2025 (पब्लिश्ड: 08:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

"जब आप किसी कांच के ऊपर पत्थर मारते हैं, तो पलटकर टुकड़े अपनी ओर भी आते हैं." समाजवादी पार्टी (SP) ने ये नसीहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को दी है. सपा ने ये बयान तब दिया है जब उनके ऑफिशियल मीडिया हैंडल से बृजेश पाठक के डीएनए को सोनागाछी और जीबी रोड से जोड़ा गया. इसके बाद तो हंगामा मचना ही था.

दरअसल, सपा पर आरोप है कि उसके मीडिया सेल ने 16 मई की रात को बृजेश पाठक के डीएनए पर विवादित पोस्ट किया था. पहले पाठक ने सपा सांसद रामगोपाल यादव की आलोचना की थी, जिन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति बताई थी. इसके बाद सपा ने जवाब देते हुए पोस्ट में लिखा,

Embed

सपा ने आगे लिखा,

Embed

पश्चिम बंगाल का सोनागाछी एशिया और दुनिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक है. वहीं, जीबी रोड राजधानी दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है. 

ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. बृजेश पाठक ने अपने ऊपर हुए पर्सनल अटैक पर सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया. शनिवार 17 मई को एक पोस्ट में बृजेश पाठक ने कहा,

Embed
Embed

भाजपा की उत्तर प्रदेश यूनिट ने भी सपा पर तीखा हमला बोला. बीजेपी यूपी ने कहा,

Embed
Embed

बवाल के बाद सपा ने तो पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन सफाई भी दे डाली. सपा ने बृजेश पाठक को नसीहत देते हुए कहा,

Embed

SP Brajesh Pathak Post
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का पोस्ट. (X)

सपा ने आरोप लगाया कि बृजेश पाठक खुद सपा के लिए डीएनए लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए यह जवाब उन्हीं की भाषा में दिया गया था.

इससे पहले गुरुवार, 15 मई को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने उनकी जाति पर टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि व्योमिका सिंह की जाति जाटव है. इस दौरान उन्होंने एक जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया, जिसे हम यहां नहीं लिख सकते हैं. व्योमिका वही इंडियन एयरफोर्स (IAF) जांबाज अधिकारी हैं जिन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की रणनीति पर देश को ब्रीफ किया था.

यह भी पढ़ें- रामगोपाल यादव विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति पर बोल गए, CM योगी ने कहा- 'ये सेना का अपमान'

जैसे ही बयान आया, भाजपा के नेता तमतमा उठे. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रामगोपाल यादव के बयान को भारत की बेटी का अपमान बताते हुए सपा की सोच को "नीच और महिला विरोधी" करार दिया. 15 मई को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Embed
Embed

यहीं से कहानी ने मोड़ लिया और सपा के सोशल मीडिया हैंडल ने जवाबी हमला किया. बृजेश पाठक पर विवादित टिप्पणी को लेकर कुछ वकील लखनऊ के हजरतगंज थाने गए. उन्होंने सपा के ऑफिशियल मीडिया सेल अकाउंट से संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है.

 

 

वीडियो: व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी पर रामगोपाल यादव की सफाई, क्या कहा जानिए?

Advertisement

Advertisement

()