The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tonk ex bjp mp sukhbir singh refuses blanket to muslim woman controversy video viral

'ये मोदी को गाली देते हैं... ', पूर्व BJP सांसद ने नाम पूछा और महिला को दिया कंबल वापस ले लिया

Sukhbir Singh Jaunapuria Blanket Row: इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया और अब इस पर बवाल हो रहा है. कई विपक्षी नेताओं ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए सुखबीर सिंह के रवैये पर सवाल उठाए हैं. वहीं पूर्व सांसद अपनी बात पर अड़े हुए हैं. उन्होंने बाद में मीडिया के सामने भी इस बात को दोहराया.

Advertisement
Tonk ex bjp mp sukhbir singh refuses blanket to muslim woman controversy video viral
पूर्व सांसद ने मुस्लिम महिलाओं को देकर वापस लिया कंबल. (Photo: X)
pic
सचिन कुमार पांडे
23 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2026, 12:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के टोंक से भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग मोदी को गाली देते हैं, इसलिए इन्हें यहां नहीं आना चाहिए. हालांकि कुछ गांववालों ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति भी जताई, जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है कि वह किसे कंबल दें और किसे नहीं.

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब इस पर बवाल हो रहा है. कई विपक्षी नेताओं ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए सुखबीर सिंह के रवैये पर सवाल उठाए हैं. आजतक से जुड़े मनोज तिवारी के इनपुट के अनुसार यह घटना टोंक के निवाई विधानसभा के करेड़ा बुजुर्ग गांव की है. पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया रविवार, 22 फरवरी को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद दिल्ली से लौट रहे थे.

लोगों ने किया विरोध

इसी बीच वह करेड़ा बुजुर्ग गांव में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने के लिये रुके. उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में सुखबीर सिंह वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को देखकर नाराज हो जाते हैं. वह वहां मौजूद एक महिला से उसका नाम पूछते हैं, फिर उसे वहां से जाने के लिए कहते हैं. इसके बाद वीडियो में सुखबीर सिंह को कहते हुए सुना जा सकता है कि ये लोग यहां से सामान लेकर जाते हैं और फिर मोदी को गाली देते हैं.

यहां तक कि सुखबीर सिंह ने कुछ महिलाओं को दिए गए कंबल वापस भी ले लिए. साथ ही मुस्लिम महिलाओं को वहां से चले जाने को कहा. उनके इस रवैये पर गांव के लोग भी विरोध दर्ज कराते हैं. सुखबीर जब वहां से जाने लगते हैं तो कुछ लोग उनकी गाड़ी के पास आते हैं और कहते हैं कि यह आपने ठीक नहीं किया. जो लोग आए थे, उन्हें हटाना नहीं चाहिए था. इस पर सुखबीर कहते हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. यह सरकारी कार्यक्रम नहीं है. उनका निजी कार्यक्रम है. वह जिसे चाहें, उसे कंबल दें.

Image embed

इसके बाद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने आजतक से बात करते हुए भी वही बातें दोहराईं. कहा कि कार्यक्रम में विशेष धर्म की 15-20 महिलाएं आ गईं. उन्होंने कहा,

Image embed

यह पूछे जाने पर कि क्या उनका रवैया लोगों के लिए अपमानजनक नहीं था, पूर्व सांसद कहते हैं कि नहीं बिल्कुल नहीं. मैंने सम्मान से कहा था. आपको आना नहीं चाहिए था. आपको ये शोभा नहीं देता. उन्होंने यह भी कहा कि इन लोगों को रैली में बुलाओ तो नहीं आएंगे. हमारे कार्यक्रम में भी नहीं आते.

यह भी पढ़ें- आतंकी या ड्रग सिंडिकेट का हाथ... बॉर्डर के पास नाके पर पंजाब पुलिस के जवानों को किसने मारा?

बहरहाल, पूरे मामले पर सियासत भी गरमा गई है. विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने सुखबीर सिंह का वीडियो शेयर करते हुए उन पर हमला बोला है. कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘BJP के पूर्व सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया टोंक में कम्बल वितरण कर रहे थे. तभी उन्होंने एक गरीब मुस्लिम महिला को बेइज्जत कर उसका कंबल वापस ले लिया. असल में तो दिल और विचारों से दरिद्र यह छोटे और घिनौने मन का आदमी खुद है. सही विरोध किया लोगों ने. मुंह पर दे मारना चाहिए था कंबल.’

वीडियो: उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद ने कहा-'एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा', वायरल वीडियो के पीछे क्या?

Advertisement

Advertisement

()