40 करोड़ की घड़ियां, 19 करोड़ के हैंडबैग, इस प्रधानमंत्री की दौलत देख दुनिया दंग
पेटोंगटारन ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी कमीशन (NACC) के सामने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. यह थाईलैंड में काम करने वाले हर सरकारी कर्मचारी को करना जरूरी होता है.

40 करोड़ रुपये की 75 लग्जरी घड़ियां, 19 करोड़ रुपये के 217 डिजाइनर हैंडबैग, 17 करोड़ रुपये की 23 लग्जरी गाड़ियां. ये सब एक राजनेता की अर्जित संपत्ति का हिस्सा हैं. नेता का नाम है पेटोंगटारन शिनावात्रा. थाईलैंड की प्रधानमंत्री. उन्होंने अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है. थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन की बेटी पेटोंगटारन की कुल घोषित संपत्ति 324 मिलियन पाउंड यानी करीब 3432 करोड़ रुपये है.
जापान और लंदन में भी है प्रॉपर्टीपेंटोगटारन शिनावात्रा सितंबर, 2024 में थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनी हैं. ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेटोंगटारन ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी कमीशन (NACC) के सामने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. यह थाईलैंड में काम करने वाले हर सरकारी कर्मचारी को करना जरूरी होता है. मुल्क को बताने के लिए कि कुछ गलत नहीं हो रहा है.
NACC के दस्तावेजों के अनुसार, पेंटोगटारन ने बताया कि उन्होंने 250 मिलियन पाउंड का निवेश किया है, जबकि 23 मिलियन पाउंड नकदी डिपॉजिट है. उनकी जापान और लंदन में भी प्रॉपर्टी हैं. इसके अलावा पेंटोगटारन के पास 3.8 मिलियन पाउंड की कीमत की 75 बेशकीमती घड़ियां, 1.8 मिलियन पाउंड के 217 हैंडबैग, 1.6 मिलियन पाउंड के 23 वाहन, 1.2 मिलियन पाउंड के 205 सेट ईयररिंग शामिल हैं.
उन्होंने लगभग 117 मिलियन पाउंड की लाइबिलटी भी घोषित की है. इससे उनकी कुल संपत्ति 208 मिलियन पाउंड हो गई. पेंटोगटारन पूर्व थाईलैंड प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी हैं. 38 साल की पेंटोगटारन शिनावात्रा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैनल जैकेट और बैग से लेकर गुची के जूते की फोटो अक्सर शेयर करती रहती हैं.
यह भी पढ़ें:क्या है चीन में फैल रहा HMPV Virus, जिस पर काम नहीं करते एंटीबायोटिक्स?
पारिवारिक विरासत और राजनीतिक प्रभावशिनावात्रा परिवार दशकों से थाईलैंड की राजनीति में प्रभावशाली रहा है. ‘इकॉनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटोगटारन के पिता थाकसिन शिनावात्रा ने 1980 के दशक में एक दूरसंचार साम्राज्य ‘शिन कॉरपोरेशन’ की स्थापना की थी. इसने उन्हें थाईलैंड के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बना दिया. एक समय वे मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मालिक थे.
हालंकि, साल 2006 में हुए एक सैन्य तख्तापलट के बाद थाकसिन का राजनीतिक करियर समाप्त हो गया. हालांकि कई सालों तक निर्वासन में रहने के बावजूद शिनावात्रा परिवार की राजनीति में महत्वपूर्ण धाक बनी रही. फोर्ब्स के मुताबिक, थाकसिन की कुल संपत्ति 2.1 बिलियन डॉलर, यानी 18 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है, जिससे वह थाईलैंड के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
वीडियो: इंदौर के लिटचौक सीजन 4 में पहुंचा लल्लनटॉप, गांधी हॉल में क्या मिला?

.webp?width=60)
