मणिपुर में फिर से कुकी-मैतेई में विवाद, 'धान के खेत' को लेकर हुई झड़प
Leitanpokpi, मुख्य रूप से मैतेई बहुल जिला है जो इंफाल ईस्ट के सबसे अंतिम छोर पर पड़ता है. 3 मई, 2023 को राज्य में हुई हिंसा के दौरान ये सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक था.

मणिपुर (Manipur Violence) के इंफाल ईस्ट जिले के पुखाओ लीटनपोकपी (Pukhao Leitanpokpi) इलाके में 15 जून की सुबह दोबारा तनाव की खबरें सामने आई हैं. यहां कथित तौर पर खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में मैतेई और कुकी-जो समुदाय के बीच झड़प हो गई. मणिपुर पुलिस ने कहा कि किसी भी अवांछित घटना को रोकने के लिए राज्य की पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ सहित बाकी सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल विवाद वाले इलाके के अलावा आसपास के इलाकों में भी उनकी तैनाती की गई है जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में हालात पर तुरंत काबू पाया जा सके.
मणिपुर पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा
मणिपुर पुलिस ने पोस्ट में कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर यकीन न करें. पुलिस ने लिखा
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि वायरल हुए कथित वीडियोज़ में से एक में दोनों समुदाय एक-दूसरे पर गुलेल चलाते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं. जबकि बीएसएफ के जवान हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि झड़प के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की खबरें हैं, लेकिन घायलों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
लीटनपोकपी, मुख्य रूप से मैतेई बहुल जिला है जो इंफाल ईस्ट के सबसे अंतिम छोर पर पड़ता है. लीटनपोकपी, कांगपोकपी जिले के सैकुल सब-डिवीजन की सीमा से लगता है. ये एक कुकी बहुल जिला है. यही वजह है कि यहां दोनों समुदाय आमने-सामने आते रहते हैं. 3 मई, 2023 को राज्य में हुई हिंसा के दौरान ये सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक था.
(यह भी पढ़ें: मणिपुर में छापेमारी में मिलीं 328 बंदूकें, कई तो पुलिस से लूटी गई थीं)
वीडियो: मणिपुर पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, 300 से ज्यादा हथियार मिले

.webp?width=60)

