The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tejasvi Yadav Denied Any Alliance With Nitish Kumar, Slams Nitish And BJP

‘हम क्यों करेंगे गठबंधन...’ ‘चाचा’ नीतीश संग गठबंधन के सवाल पर बिफरे तेजस्वी

बिहार की राजधानी पटना में RJD की ओर से 65% आरक्षण सीमा को लागू किए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के बाद तेजस्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया, "क्या वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकते हैं?" सवाल सुनते ही तेजस्वी आग-बबूला हो गए और बोले, "हम गठबंधन क्यों करेंगे? मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश मत करिए."

Advertisement
Tejasvi Yadav Denied Any Alliance With Nitish Kumar, Slams Nitish And BJP
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव. (फोटो- फाइल)
pic
रिदम कुमार
10 मार्च 2025 (अपडेटेड: 10 मार्च 2025, 10:02 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार की राजनीति में कुछ भी हो सकता है. इसी साल बिहार में चुनाव भी हैं. हर रोज़ गठबंधन के समीकरण बनते हैं और बिगड़ते भी हैं. गठबंधन को लेकर ताज़ा बयान आया है RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का. उन्होंने अपने मुंहबोले ‘चाचा’ नीतीश कुमार के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावनाओं से सख्त इनकार किया है.

आजतक की ख़बर के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में RJD की ओर से 65% आरक्षण सीमा को लागू किए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के बाद तेजस्वी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया, "क्या वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकते हैं?" सवाल सुनते ही तेजस्वी आग-बबूला हो गए. उन्होंने कहा,

Embed

ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल, अमेरिकी टैरिफ, परिसीमन, वोटर आईडी...संसद में ज़ोरदार हंगामे के आसार

Embed

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर फैसला सिर्फ वही और लालू प्रसाद यादव ले सकते हैं. वहीं, अपने मुंहबोले ‘चाचा’ नीतीश पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, “वह अब पहले जैसे नहीं रहे. सभाओं में उनकी भाषा से यह साफ पता चल रहा है.”

बता दें कि तेजस्वी और नीतीश महागठबंधन के तहत 2015 में पहली बार एक साथ आए थे. लेकिन 2017 में नीतीश कुमार ने पाला बदला और बीजेपी का दामन थाम लिया. फिर 2022 में नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ा और तेजस्वी के साथ गठबंधन किया. नीतीश मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी डिप्टी सीएम. यह गठबंधन भी ज्यादा नहीं चला. 2024 में नीतीश ने तेजस्वी से नाता तोड़कर एक बार फिर NDA का दामन थाम लिया.

ये भी पढ़ेंः कन्फर्म टिकट है तभी रेलवे स्टेशन के अंदर जाने को मिलेगा बाबू, वरना…

उधर, तेजस्वी ने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बिहार में आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाती है. यही वजह है कि जब देश की शीर्ष अदालत में आरक्षण से जुड़ी अर्ज़ियों पर सुनवाई होती है, तो बिहार सरकार के वकील मज़बूती से अपना पक्ष नहीं रखते.

वीडियो: गुजरात में कोल्ड ड्रिंक पीने से 3 लोगों की हुई मौत, फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला कि ये हादसा नहीं साजिश थी

Advertisement

Advertisement

()