The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tamil Nadu BJP leader arrested for sexually assaulting minor girl Madurai POCSO Act

नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार, फोन में मिले सबूत

BJP functionary arrested under POCSO Act: केस पहले बंद कर दिया गया था. लेकिन नए सबूत के बाद फिर से खोला गया है. क्या है पूरा मामला और सर्वाइवर की मां की गिरफ्तारी क्यों हुई है?

Advertisement
BJP leader arrested in Madurai for sexually assaulting minor
नाबालिग सर्वाइवर के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है. (पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)
pic
हरीश
14 जनवरी 2025 (Updated: 14 जनवरी 2025, 09:35 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु के मदुरै ज़िले से BJP नेता एमएस शाह को नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है (BJP leader arrested in minor girl sexual assault case). ये गिरफ़्तारी फ़रवरी, 2024 में POCSO एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में हुई है. बीते साल इस केस को बंद कर दिया गया था. लेकिन नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के नए सबूत के बाद मामले को फिर से खोला गया है. ये नए सबूत आरोपी एमएस शाह के मोबाइल की फ़ॉरेंसिक जांच के बाद सामने आए हैं.

आरोपी एमएस शाह मदुरै का पूर्व निगम पार्षद और BJP का पदाधिकारी है. शाह थिरुमंगलम में एक निजी कॉलेज भी चलाता है. इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक़, फिलहाल एमएस शाह तमिलनाडु BJP का स्टेट इकॉनोमी विंग, मदुरै का प्रमुख भी है. अब, 13 जनवरी को ऑल वूमन पुलिस स्टेशन(AWPS), मदुरै साउथ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?

द हिंदू की ख़बर के मुताबिक़, पुलिस ने बताया कि नाबालिग सर्वाइवर के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि एमएस शाह उनकी पत्नी (सर्वाइवर की मां) के साथ संबंध में था. इसी दौरान, शाह ने उनकी नाबालिग (15 साल की) बेटी को भी बहकाने की कोशिश की. AWPS पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. हालांकि, पूछताछ के दौरान लड़की ने अपने पिता के आरोपों से इनकार किया था.

ये भी पढ़ें - दलित युवती गैंगरेप-यौन शोषण केस: 42 लोग गिरफ्तार

इसके बाद सर्वाइवर की मां ने अपने पति के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि पिता ने अपनी बेटी के साथ ग़लत व्यवहार किया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया था. बाद में एमएस शाह के ख़िलाफ़ मामला बंद कर दिया गया. लेकिन उसके मोबाइल फ़ोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था. अब इसी मोबाइल फ़ोन की रिपोर्ट मिली है.

द हिंदू की ख़बर बताती है कि इस रिपोर्ट में एमएस शाह और सर्वाइवर के बीच के मैसेज दिखे. इससे सर्वाइवर के पिता की तरफ़ से लगाए गए आरोप में एस शाह की संलिप्तता साबित हुई. इसके बाद पुलिस ने उस पर डिजिटल माध्यम से लड़की का लगातार पीछा करने, यौन उत्पीड़न करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत गिरफ़्तारी हुई है.

लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है, अधिकारी आरोपों की जांच कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं.

वीडियो: 5 सालों में 64 लोगों ने किया यौन शोषण, दलित एथलीट के आरोपों के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement

Advertisement

()