The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Tamannaah Bhatia Mysore Sandal Soap Controversy Karnataka Government Faces Backlash

एक साबुन और उसकी ब्रांड एंबेसडर तमन्ना भाटिया, कर्नाटक का सियासी माहौल गर्म हो गया

Tamannaah Bhatia: ‘कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड’ (KSDL) कंपनी ने तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. इसी साबुन वाली बात पर पूरे सूबे में बवाल मचा है.

Advertisement
Tamanna Bhatia Soap Promotor
KSDL ने तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे/सोशल मीडिया)
pic
अनघा
font-size
Small
Medium
Large
23 मई 2025 (अपडेटेड: 23 मई 2025, 08:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कर्नाटक सरकार, साबुन बनाने वाली एक कंपनी और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia). इन कीवर्ड्स के इर्द गिर्द एक विवाद चल रहा है. इसको शुरू से समझते हैं. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ‘कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड’ (KSDL) साबुन बनाने का काम करती है. विवाद तब शुरू हुआ जब इस कंपनी ने मुंबई में जन्मी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया.

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने भाटिया को अपना प्रमोटर बनाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया. दो साल के इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए कथित तौर पर 6.2 करोड़ रुपये की राशि तय हुई है. इस फैसले के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार आलोचना के घेरे में है. आलोचकों का तर्क है कि KSDL कंपनी कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी है. इसलिए प्रमोटर के तौर पर किसी कन्नड़ा अभिनेत्री को चुना जाना चाहिए था.

इस मामले को लेकर कर्नाटक रक्षा मंच के राज्य अध्यक्ष नारायण गौड़ा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक पत्र लिखा है. उन्होंने इस फैसले को तत्काल बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि ये निर्णय अनैतिक, गैर-जिम्मेदाराना और कन्नड़ा लोगों की भावनाओं के खिलाफ है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,

Image embed

उन्होंने आगे लिखा,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें: कर्नाटक का शख्स फर्राटे से पंजाबी बोल रहा... लोग बोले यही असली भारत

सरकार ने क्या तर्क दिया?

कर्नाटक के ‘लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्री मिनिस्टर’ एमबी पाटिल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद ही ये फैसला लिया गया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैसूर सैंडल सोप की पहचान को कर्नाटक से बाहर तक फैलाना है. इसे एक नेशनल और ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने आगे लिखा,

Image embed
Image embed

कंपनी ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने पर कंपनी के MD डॉ प्रशांत पीकेएन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप से बताया है,

Image embed

उन्होंने आगे कहा कि जब KSDL के व्यापार की बात आती है तो कंपनी हमेशा मेरिट के साथ खड़ी होती है, न कि भावनात्मक मुद्दों के साथ.

वीडियो: 'ऐसी घटनाएं होती रहती हैं' यौन उत्पीड़न पर कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान

Advertisement

Advertisement

()