The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Several people died and injured in bus accident in Mumbai Kurla

मुंबई में बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, कम से कम 3 की मौत, 20 घायल

Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला से अंधेरी जा रही एक बस अंबेडकर नगर की बुद्धा कॉलोनी में बेकाबू हो गई. इस दौरान बस ने कई राहगीरों को कुचल दिया. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है. स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं.

Advertisement
pic
9 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024, 12:00 AM IST)
mumbai kurla to andheri bus accident led to the dead and several injured
मुंबई में हुए बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए. (तस्वीर:आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई के कुर्ला इलाके में 9 दिसंबर की रात एक बेकाबू बस ने कई लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं. कई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है. बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूरा मामला क्या है

इंडिया टुडे के दिव्येश सिंह की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के कुर्ला से अंधेरी जा रही एक बस 9 दिसंबर को रात करीब पौने 10 बजे अंबेडकर नगर की बुद्धा कॉलोनी में बेकाबू हो गई. इस दौरान बस ने कई राहगीरों को कुचल दिया.स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं. घटना में घायल हुए लोगों को मुंबई के भाभा हॉस्पिटल और सायन हॉस्पिटल ले जाया गया है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.दुर्घटनाग्रस्त बस राज्य की सबसे बड़ी सरकारी यातायात कंपनी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी BEST की है. 

यह भी पढ़ें:कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, बस ने टैंकर में ऐसी टक्कर मारी 8 लोगों की मौत हो गई

कैसे हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बस को लोगों को रौंदते हुए देखा जा सकता है. इसमें बेकाबू बस को सड़क के बाईं ओर मुड़ते हुए देखा जा सकता है. अधिकारियों के अनुसार,, रूट नंबर 332 पर BEST की बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पैदल यात्रियों के साथ-साथ कुछ गाड़ियों से जा टकराई. इसके बाद बस एक आवासीय सोसायटी के गेट से टकराकर रुक गई. कुछ मीडिया रपटें बता रही हैं कि यह दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई है. घायलों में शामिल बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया’ में कुर्ला के भाभा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पद्मश्री अहिरे का बयान छपा है. उन्होंने कहा,

“अभी और घायलों के एडमिट होने की आशंका है. फिलहाल 20 घायलों को अस्पताल में एडिमट किया गया है. हम इस समय उनकी स्थिति पर कोई कॉमेंट नहीं कर सकते हैं.”

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद काफी देर तक ट्रैफिक रुका रहा.एहतियात के तौर पर पुलिस के अलावा राज्य निगम के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. स्थानीय लोगों ने हादसे को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. कुछ का दावा है कि सड़क छोटी है और वहां कई अवैध रेहड़ियां लगी हुई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जॉर्ज सोरोस ने कहां लगा दिया पैसा? गौतम अडानी के बाद जॉर्ज सोरोस के नाम पर बवाल!

Advertisement

Advertisement

()