डीआईजी स्कूल के प्रोग्राम में पहुंचीं, लड़कियों से बोलीं- 'पूर्णिमा को गर्भधारण ना करना... ' वीडियो आया
MP के Shahdol में DIG सविता सोहाने (Savita Sohane) ये भी बोलीं कि सूर्य को जल चढ़ाएं क्योंकि ऐसा करने से ओजस्वी संतान की प्राप्ति होती है. उनका कहना है कि ये बयान उनके निजी आध्यात्मिक ज्ञान के अनुभव पर आधारित है. वीडियो सामने आया तो सफाई में क्या बोलीं डीआईजी सविता सोहाने?

मध्य प्रदेश के शहडोल की DIG सविता सोहाने (Shahdol DIG Savita Sohane) के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है. सविता सोहाने ने स्कूली छात्राओं से कहा था कि पूर्णिमा को गर्भधारण ना करें. और सूर्य को जल चढ़ाएं क्योंकि ऐसा करने से ओजस्वी संतान की प्राप्ति होती है. जब इस बयान पर चर्चा शुरू हुई तो मामले पर DIG की सफाई भी आ गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोहाने ने ये बयान 4 अक्टूबर, 2024 को शहडोल ज्ञानोदय स्कूल में दिया था. उन्होंने अपने बयान के बारे में कहा है कि वो ‘मैं भी अभिमन्यु’ नाम के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं. इस प्रोग्राम का उद्देश्य था लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना. DIG ने आगे कहा कि करीब 1 घंटे के भाषण में उन्होंने लड़कियों के सम्मान और उनकी सुरक्षा के बारे में ही बात की.
पूर्णिमा और सूर्य को जल चढ़ाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ये उनके निजी आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित बातें थीं. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा को पवित्र समय माना जाता है. उन्होंने अपनी सफाई में ये भी जोड़ा कि उनके लंबे भाषण के एक हिस्से को गलत संदर्भ में पेश किया गया है.
ये भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी का फिर बयान आया, अबकी बोले- 'आतिशी घड़ियाली आंसू बहा रही हैं...'
DIG Savita Sohane का पूरा बयानसविता सोहाने ने कहा था,
सोहाने 1989 से 1994 तक इतिहास की लेक्चरर रह चुकी हैं. 1994 में वो DSP के पद पर नियुक्त हुई थीं. 2009 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ था. पहली पोस्टिंग ग्वालियर में मिली थी. इसके बाद नरसिंहपुर ,दमोह, विदिशा जैसी कई जगहों पर नियुक्त रहीं. वर्तमान में शहडोल में DIG हैं.
वीडियो: मध्य प्रदेश में 10 महीने पहले फ्रिज छोड़ गया किरायेदार, अब उसमें मिली पार्टनर की लाश

.webp?width=60)

