The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saudi Arabia Major road accident in Jeddah nine Indians killed

सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, 15 की मौत, मरने वालों में नौ भारतीय

Saudi Arabia के Jizan शहर के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. भारतीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं और सऊदी अरब के अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं. कैसे हुआ ये बड़ा हादसा?

Advertisement
saudi arabia road accident
ये एक्सीडेंट सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुआ है | प्रतीकात्मक फोटो
pic
अभय शर्मा
29 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2025, 05:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सऊदी अरब में हुए एक सड़क हादसे में नौ भारतीयों सहित 15 लोगों की मौत हो गई है. सऊदी के शहर जेद्दा में स्थित इंडियन कॉन्सुलेट (भारतीय वाणिज्य दूतावास) ने बुधवार, 29 जनवरी को इसकी जानकारी दी है. बताया गया है कि पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान इलाके के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. दूतावास के मुताबिक उनके अधिकारी मामले को देख रहे हैं और सऊदी अरब के अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं.

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने एक बयान में कहा है,

Embed
Embed

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जेद्दा में कॉन्सुल जनरल से बात की है, जो पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क में हैं. 

एस जयशंकर ने कहा,

Embed

तेलंगाना टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब में ये हादसा सोमवार, 27 जनवरी को हुआ था. इसमें नौ भारतीयों सहित कुल 15 श्रमिकों की मौत हुई है, जिनमें से एक श्रमिक तेलंगाना का था.

रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी श्रमिक बंदरगाह शहर जीजान में बस से यात्रा कर रहे थे. ये बस रास्ते में एक ट्रेलर से टकरा गई. बस में 26 श्रमिक सवार थे. मरने वालों में नौ भारतीय और तीन-तीन नेपाल और घाना के श्रमिक थे.

ये भी बताया गया है कि तेलंगाना के दो श्रमिकों सहित कुल ग्यारह श्रमिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

वीडियो: सऊदी अरब के शहर मक्का में आई बाढ़! जेद्दा, मदीना और कहां-कहां रेड अलर्ट?

Advertisement

Advertisement

()