The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Sambhal CO Anuj Chaudhary urges people not to create law and order situation during holi

होली और जुमा एक ही दिन, सुरक्षा को लेकर संभल के CO बोले- 'जिसे रंग से परहेज, वो घर में ही रहे'

अनुज चौधरी ने कहा, “अगर किसी को रंग से आपत्ति है, तो उस दिन घर से बाहर निकलने की गलती न करें. उस दिन पूजा-पाठ या नमाज आदि घर के अंदर से ही करें. क्योंकि हर जगह भगवान और अल्लाह है. पुलिस किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन नहीं होने देगी.”

Advertisement
Sambhal CO Anuj Chaudhary urges people not to create law and order situation during holi
चौधरी ने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समाज के लोग पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, ठीक वैसी ही होली भी हिंदुओं के मिलन का त्योहार है. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
6 मार्च 2025 (अपडेटेड: 6 मार्च 2025, 09:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश में प्रशासन और पुलिस रमजान, ईद और होली को लेकर सुरक्षा की तैयारियां करने में जुटे हैं. पश्चिमी यूपी का संभल जिला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है. यहां पुलिस अलर्ट पर है. दोनों समुदायों के लोगों के साथ जिले में पुलिस ने बैठक भी बुलाई. इस दौरान संभल के CO अनुज चौधरी ने ‘असामाजिक तत्वों’ को कड़ी हिदायत दी है. उन्होंने लोगों से जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. लेकिन ये भी कहा कि जिसे रंग से परहेज है, वो घर से बाहर न निकले.

इंडिया टुडे से जुड़े अभिनव माथुर से बातचीत के दौरान संभल CO अनुज चौधरी ने कहा कि अगर आप अपने धर्म का सम्मान करते हैं, तो दूसरे धर्म के लोगों को 'कीड़ा-मकोड़ा न समझें'. पुलिस अधिकारी ने पीस कमेटी की मीटिंग के बाद कहा,

Image embed

अनुज चौधरी ने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समाज के लोग पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, ठीक वैसी ही होली भी हिंदुओं के मिलन का त्योहार है. उन्होंने कहा,

Image embed

CO अनुज चौधरी ने ये भी कहा कि हिंदू पक्ष भी अनावश्यक किसी पर रंग न डाले. नियम सबके लिए समान हैं. उन्होंने कहा, “मुस्लिम समुदाय में से किसी को भी अगर ये लगता है कि होली के रंग से उनका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा, तो वो उस दिन घर से न निकले. अगर निकले तो उनका इतना बड़ा दिन होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं.” अधिकारी ने आगे कहा,

Image embed

अनुज चौधरी ने कहा कि ईद में लोग सेवइयां बनाते हैं, गले मिलते हैं. एक दूसरे के घर जाते हैं. दोनों पक्ष एक-दूसरे का सम्मान करें. कोई अनावश्यक किसी पर रंग न डाले, अगर कोई हिंदू समाज का शख्स रंग से बच रहा है तो उस पर भी रंग न डालें.

विपक्ष ने की बयान की निंदा

चौधरी के इस बयान की समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेन्द्र बिक्रम सिंह ने निंदा की है. बिक्रम ने कहा कि अधिकारियों को "भाजपा एजेंट के रूप में काम नहीं करना चाहिए". उन्होंने कहा,

Image embed

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष हिंदवी ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

हिंदवी ने ये भी कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग इस तरह की बातें करते हैं. एक अधिकारी के तौर पर कोई इस तरह की बातें नहीं कर सकता, नहीं तो कल को वो कह सकते हैं कि वो सिर्फ हिंदुओं की सुरक्षा करेंगे, मुसलमानों की नहीं.

वीडियो: संभल के सर्किल ऑफिसर को नोटिस जारी किया गया, धार्मिक कार्यक्रम में गदा लेकर चलते नजर आए थे

Advertisement

Advertisement

()