The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saif Ali Khan attacker first picture seen running in cctv footage

सैफ अली खान को चाकू मारने वाले की तस्वीर सामने आई, सीढ़ियों से उतरता दिखा

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की पहली तस्वीर सामने आई है. पुलिस का कहना है कि सैफ के घर पर चोरी और हमला करने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर हो सकता है.

Advertisement
After attack on Saif Ali Khan Arvind cctv footage of attacker comes to fore seen running
सीसीटीवी फुटेज में शख्स सीढ़ियों से उतरते दिख रहा है. (फोटो- इंडिया टुडे)
pic
प्रशांत सिंह
16 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2025, 11:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से किए गए हमले के बाद से अब तक कई तरह की अपडेट्स आईं (Saif Ali Khan Attacked). पर हमला करने वाले के बारे में साफ-साफ जानकारी नहीं आ रही थी. लेकिन अब मामले में सबसे बड़ा सबूत सामने आया है. सैफ अली खान पर अटैक करने वाले आरोपी की तस्वीर पुलिस को मिल गई है. सीसीटीवी फुटेज में ये शख्स सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ अली खान के घर पर चोरी और हमला करने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर हो सकता है. पुलिस का मानना ​​है कि कोई शातिर और पुराना आरोपी ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है.

attack
सीसीटीवी फुटेज में शख्स सीढ़ियों से उतरते दिख रहा है.
खतरे से बाहर हैं सैफ

बता दें कि एक्टर सैफ अली खान पर 15 और 16 जनवरी की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे चाकू से हमला किया गया. हमला उस समय हुआ जब वो मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर पर थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ पर हमला बच्चों के कमरे के अंदर हुआ. माना जा रहा है कि हमलावर बच्चों के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था. 

पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिर हमलावर उनके घर में घुसा कैसे? यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर बाहर से आया था या पहले से ही इमारत के अंदर काम कर रहा था. शुरुआती जांच में पता चला है कि गार्ड ने किसी को घर में घुसते नहीं देखा.

इंडिया टुडे के साहिल जोशी के इनपुट के मुताबिक हमले के कारण सैफ को करीब छह चोटें आई हैं. इनमें से एक रीढ़ के पास है. इस चोट को गहरी चोट बताया गया है. हालांकि सैफ की टीम ने एक बयान में बताया है कि बॉलीवुड स्टार ‘खतरे से बाहर हैं’. 

दी हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक बयान में कहा गया,

Embed

हमले के बाद सैफ को उनके बेटे इब्राहिम अली खान और उनके परिवार के एक अन्य सदस्य सुबह करीब 3:30 बजे लीलावती अस्पताल ले गए थे. मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 10 टीमों का गठन कर दिया है.

वीडियो: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, बांद्रा के घर और पटौदी पैलेस की पूरी कहानी!

Advertisement

Advertisement

()