The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Saif Ali Khan Attacker 5 Days Custody by Magistrate Said Bangladeshi Citizen

अंतरराष्ट्रीय साजिश... पुलिस हिरासत में भेजा गया सैफ पर हमले का आरोपी, कोर्ट में हुई तगड़ी बहस

Saif Ali Khan Attack: सरकारी वकील ने कहा कि चाकू के दूसरे हिस्से को भी बरामद करना होगा, क्योंकि उस पर खून के धब्बे होंगे. साथ ही आरोपी के उस कपड़े को भी जब्त करना है, जो उसने घटना वाली रात को पहना था. इसके अलावा इसकी भी जांच होगी की वो बांग्लादेश से भारत में कैसे आया.

Advertisement
Saif Ali Khan Attacker 5 Days Custody by Magistrate Said Bangladeshi Citizen
Saif Ali Khan पर हमले मामले में पुलिस को आरोपी की 5 दिनों की कस्टडी मिली है. (तस्वीर: PTI/इंडिया टुडे)
pic
विद्या
font-size
Small
Medium
Large
19 जनवरी 2025 (Published: 03:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ‘मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद’ को जिला अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी (Saif Attacker Custody) में भेजा है. उन्होंने कहा कि आरोपी बांग्लादेशी है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए जांच अधिकारी को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा,

जांच अभी शुरुआती चरण में है, साथ ही आरोपी को आज ही गिरफ्तार किया गया है, इसलिए जांच के लिए पर्याप्त अवधि के लिए रिमांड मांगने के लिए उचित आधार हैं. बचाव पक्ष के वकील ने गिरफ्तारी को लेकर जो सवाल उठाए हैं, उसके लिए कोई ठोस कारण नहीं है.

मजिस्ट्रेट ने आरोपी की गिरफ्तारी को वैध बताया.

ये भी पढ़ें: CCTV फुटेज, 100 पुलिसवाले, 20 टीमें... सैफ पर हमले के आरोपी मोहम्मद इस्लाम की गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी

कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

सुनवाई की शुरुआत में आरोपी से उसका नाम और उसके वकील के बारे में पूछा गया. एक वकील ने दावा किया कि उनको आरोपी से बात नहीं करने दी जा रही है. इस दौरान एक दूसरे वकील ने कहा कि आरोपी का केस वो लड़ेंगे. मजिस्ट्रेट ने दोनों वकीलों से कहा कि वो आरोपी की ओर से कोर्ट में पेश हो सकते हैं. 

जांच अधिकारी ने अदालत से 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी. उन्होंने कहा कि आरोपी सैफ अली खाने के घर में घुसा और उन पर हमला किया. सैफ को गंभीर चोटें आईं, उनके शरीर में चाकू का एक हिस्सा रह गया था. अधिकारी ने कहा,

हमें पता लगाना है कि वो घर में कैसे और क्यों घुसा? इसमें कोई और शामिल था क्या? आरोपी बांग्लादेशी है, इसलिए ये पता लगाना होगा कि वो यहां (भारत) कैसे आया? चाकू के कई टुकड़े हैं, एक आरोपी के पास है. वो टुकड़ा हमें बरामद करना होगा. 

इसके बाद बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपी बांग्लादेशी नहीं है, वो भारतीय है. वकील ने कहा,

आरोपी यहीं (भारत में) रहता है. हिरासत की जरूरत नहीं है. सिर्फ इसलिए कि इसमें सैफ अली खान शामिल हैं, इस मामले को तूल दिया जा रहा है. ये एक सामान्य मामला है, इसलिए हिरासत की कोई जरूरत नहीं है. 

"बलि का बकरा बनाया जा रहा"

वकील ने कहा कि आरोपी कोई आदतन अपराधी नहीं है, बल्कि वो एक सामान्य युवक है. उन्होंने आगे कहा,

उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है. उसे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

इस दौरान सरकारी वकील ने कहा कि पीड़ित एक सेलिब्रिटी हैं लेकिन सिर्फ इसलिए कस्टडी की मांग नहीं की गई है. बल्कि मामला अभी प्राथमिक जांच के स्तर पर है, सैफ को गंभीर चोटें आई हैं. और आरोपी को इस बात की जानकारी है कि कौन-सा एरिया सेलिब्रिटी का है और कौन-सा नहीं. सरकारी वकील ने आगे कहा,

उसने पैसे मांगे थे, उसका इरादा क्या था? चाकू तीन हिस्सों में है इसलिए हमें दूसरा हिस्सा भी लेना होगा. क्योंकि उसमें खून के धब्बे होंगे. खून के धब्बे वाले आरोपी के कपड़े जब्त करने होंगे, जो उसने घटना वाली रात को पहना था. अन्य धाराएं भी होंगी जिन्हें लागू किया जाएगा.

आरोपी के वकील ने कहा कि पुलिस को चाकू पहले ही मिल गया है. 

वीडियो: सैफ अली खान मामले में एक और संदिग्ध गिरफ्तार, इस बार दुर्ग में RPF ने पकड़ा

Advertisement

Advertisement

()