सैफ को अस्पताल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर को लग रहा था दंगे का डर, उस रात की एक-एक बात पता चली है
Bhajan Singh Rana Saif Auto Driver: ऑटो ड्राइवर की मुलाकात अगर कभी Saif Ali Khan से हुई तो वो सैफ को बताएंगे कि उन्होंने ही उनको अस्पताल पहुंचाया था. और कहेंगे कि उनको दुआ में याद रखा जाए.

सैफ अली खान पर उनके ही घर में जब चाकू से हमला (Saif Ali Khan Attack) हुआ, तब रात के करीब 2 बज रहे थे. घटना के लगभग 1 घंटे बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. रात के वक्त खान के घर उनका ड्राइवर उपलब्ध नहीं था. इसलिए आनन-फानन में उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाने के लिए एक ऑटो ड्राइवर (Auto Driver Interview) का सहयोग लिया गया. ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा (Bhajan Singh Rana) है. राणा की खूब तारीफ हो रही है.
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने उस रात की घटना के बारे में विस्तार से बताया है. भजन सिंह राणा ने कहा,
ये भी पढें: सैफ ने हमलावर को जहांगीर तक नहीं पहुंचने दिया... करीना कपूर ने पहली बार बताई उस रात की कहानी
15 और 16 जनवरी की बीच रात को सैफ के बांद्रा स्थित घर में हमला हुआ था. हमलावर उनके बच्चों के कमरे तक पहुंच गया था. पहले एक हाउस हेल्प से उसकी बहस हुई थी. इसके बाद सैफ ने बीच-बचाव किया तो हमलावर ने चाकू से उन पर हमला किया था. ऑटो ड्राइवर ने आगे बताया,
ये भी पढ़ें: सैफ पर हमला करने वाले ने बार-बार बदले कपड़े, नई तस्वीर आई सामने, 48 घंटे बाद भी बचे हुए हैं ये सवाल
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया था कि सैफ के शरीर में छह घाव थे. इनमें से दो घाव गहरे थे. उनके शरीर में एक नुकीली चीज भी फंसी थी, जिसे ऑपरेशन के बाद निकाला गया. ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचने के बाद की कहानी कुछ इस तरह बताई,
"सेल्फी नहीं ली, सोचा ये ठीक नहीं होगा"भजन सिंह राणा ने बताया,
इसके बाद सैफ की टीम से किसी ने हाथ हिलाया, और इशारा किया कि किराये का मामला देख लिया जाएगा. सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं. मुंबई पुलिस की कई टीमें हमलावर की तलाश कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान से माफी मांगी, कहा- मुझे माफ कर दीजिए
"कुछ पल के लिए दंगे का डर हो गया था"ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वो पिछले 17-18 सालों से ऑटो चला रहे हैं, लेकिन कभी इस तरह की घटना नहीं देखी. जब उन्होंने सैफ को देखा तो वो भी घबरा गए थे. उन्होंने बताया,
कभी Saif Ali Khan से मिले तो…ड्राइवर ने बताया कि आगे चलकर अगर कभी उनकी मुलाकात सैफ अली खान से होती है, तो वो बताएंगे कि उन्होंने ही सैफ को अस्पताल पहुंचाया था. और कहेंगे कि इस गरीब को बस दुआ में याद रखना.
वीडियो: 'मैं सैफ अली खान हूं...' एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने घटना के बारे में सब बताया

.webp?width=60)


