The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Republic Day 2025 updates PM Modi Kartavya Path parade saluting martyrs

राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कर्तव्य पथ पर शुरू हुई रिपब्लिड डे परेड

Republic Day 2025: Indonesian President Prabowo Subianto 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं. PM Modi और President Murmu के साथ मौजूद हैं.

Advertisement
Indias 76th Republic Day
गणतंत्र दिवस परेड से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
26 जनवरी 2025 (Updated: 26 जनवरी 2025, 11:22 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) मना रहा है. कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत के साथ इसका भव्य जश्न शुरू हो गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया है ( President Murmu unfurls National Flag). इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. दोनों के साथ इस साल के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भी मौजूद हैं.

राष्ट्रगान गाया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई. इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड भी शुरू हो गई है. इस औपचारिक परेड में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां शामिल हुई हैं. इसमें देश कुछ अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के जरिए अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन भी कर रहा है.

pm modi
शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित करते पीएम मोदी. (फ़ोटो- PTI)

26 जनवरी, 2025 का ये दिन ख़ास इसलिए भी है, क्योंकि इस दिन 1950 में लागू हुए भारत के संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं.  इस वर्ष की झांकी की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है.

Indonesian President Prabowo Subianto मुख्य अतिथि

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य कर्तव्य पथ पर देखा. इस तरह वो पिछले सात दशकों में देश के सबसे बड़े समारोह में शामिल होने वाले दुनिया के चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं. एक दिलचस्प बात ये भी है कि इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे. गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशिया से 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल शामिल हुए हैं.

वीडियो: आसान भाषा में: गणतंत्र दिवस पर परेड की परंपरा कहां से आई, झांकियों पर हंगामा क्यों?

Advertisement

Advertisement

()