The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rana sana ullah khan claim they offered two deals to imran khan but he rejected

'इमरान खान ने डील ठुकरा दी, 2 ऑफर दिए', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बताई 'अंदर की बात'

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने कहा कि Imran Khan के पास दो ऐसे मौके थे, जब वो सरकार के साथ कोई समझौता कर सकते थे. एक मौका तो उन्हें कुछ रोज पहले ही दिया गया था.

Advertisement
rana sana ullah khan claim they offered two deals to imran khan but he rejected
राणा सनाउल्लाह के मुताबिक इमरान खान से दो बार डील करने की कोशिश हुई थी. (PHOTO-Wikipedia)
pic
मानस राज
20 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 20 फ़रवरी 2026, 02:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं. लेकिन वो जेल से बाहर आ सकते थे. उनके पास दो ऐसे मौके थे, जब वो सरकार के साथ कोई समझौता कर सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ये कहना है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक मामलों के सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान का. बीते दिनों दुनिया भर से कई बड़ी हस्तियों ने इमरान खान की हालत पर चिंता जताई है. इसके बाद राणा सनाउल्लाह का ये बयान आया है.

18 फरवरी को राणा सनाउल्लाह एक पाकिस्तानी टीवी चैनल 'ARY' के टॉक शो में थे. इस दौरान उनसे इमरान खान पर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने इमरान खान को दिए गए दो ऑफरों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 

Image embed

'नवाज शरीफ बढ़िया आदमी हैं, डील कर ली'

राणा सनाउल्लाह के मुताबिक इमरान खान चाहते हैं कि मौजूदा सरकार का काम तमाम हो जाए और वह सत्ता में आएं. इस टॉक शो में राणा ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक नवाज ने मिलिट्री के साथ डील की थी. शरीफ का बचाव करते हुए राणा ने कहा, 

Image embed

लेकिन पाकिस्तान के एक मंत्री ने राणा के दावों को नकार दिया है. सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने राणा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. अताउल्लाह तरार ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, 

Image embed

पूर्व क्रिकेट कप्तान समर्थन में उतरे

इमरान खान की सेहत को लेकर कई पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने भी चिंता जताई है. अपने-अपने देशों की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे माइक अर्थटन, एलन बॉर्डर, माइकल बियरले, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने एक साथ आकर अपील की है. उनकी ओर से की गई अपील में कहा गया,

Image embed

Image embed
पूर्व कप्तानों द्वारा लिखा गया पत्र

ये भी पढ़ें:- 'प्लीज हमारे कैप्टन इमरान का इलाज करवा दो', वसीम अकरम, वकार यूनुस और अख्तर ने हिम्मत दिखाई

आरोप है कि जेल अधिकारियों ने महीनों तक इमरान खान की बिगड़ती हालत को नजर अंदाज किया. इसलिए उनकी सेहत और बिगड़ गई. इसके बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटर खुलकर इमरान खान के इलाज की मांग के समर्थन में उतरे. इनमें वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, रमीज राजा और मोहम्मद हाफिज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन्होंने जोर दिया कि इमरान खान बुनियादी मेडिकल सुविधाओं के हकदार हैं. जल्द से जल्द उनका इलाज कराया जाना चाहिए.

वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?

Advertisement

Advertisement

()