'जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे... ' व्योमिका सिंह की जाति वाले बयान पर रामगोपाल यादव अब ये बोले
रामगोपाल यादव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सोफ़िया क़ुरैशी को बीजेपी के मंत्री इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम थीं. लेकिन व्योमिका सिंह बच गईं क्योंकि उनकी जाति नेताओं को नहीं पता थी. इस बयान के बाद सियासत गरमा गई. अब इसपर फिर सपा सांसद का बयान आया है.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर टिप्पणी की थी. रामगोपाल यादव ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सोफ़िया क़ुरैशी को बीजेपी के मंत्री इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम थीं, लेकिन विंग कमांडर व्योमिका सिंह बच गईं क्योंकि उनकी जाति के बारे में इन नेताओं को नहीं पता था. इस बयान के बाद सियासत गरमा गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगोपाल यादव के बयान को देश और सेना का 'घोर अपमान' करार दिया. अब इस पर सपा सांसद का फिर बयान आया है.
शुक्रवार, 16 मई को सपा सांसद रामगोपाल यादव ने अपने एक ट्वीट में लिखा,
राम गोपाल यादव ने आगे कहा,
इससे पहले 15 मई को रामगोपाल यादव ने कहा था,
सपा सांसद ने अपने बयान में 'जाटव' के बाद एक और 'जातिसूचक शब्द' का इस्तेमाल किया, जिसे हम यहां पर नहीं लिख सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने इस बयान पर रामगोपाल यादव की कड़ी आलोचना की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा,
व्योमिका सिंह वही IAF अधिकारी हैं जिन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सेना के एक्शन के बारे में देश और दुनिया को ब्रीफिंग दी थी.
इसके बाद 14 मई को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ बता दिया था. उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया. शाह FIR पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. जहां आज 16 मई को इस मामले की सुनवाई होगी.
वीडियो: तारीख: कहानी इंडियन आर्मी के 9 पैरा SF की जिन्होंने पाकिस्तानी आर्मी के दांत खट्टे कर दिए

.webp?width=60)

