The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rahul Gandhi Says Lord Ram is Mythological Figure BJP Hits Back With Anti Hindu Jibe

"राम पौराणिक हैं..." अमेरिका में राहुल गांधी ने बयान दिया, भारत में फिर विवाद हो गया

Rahul Gandhi अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा कि भारत के कोई भी महान सुधारक कट्टर नहीं हैं. उन्होंने BJP को "फ्रिंज ग्रुप" बताया. उनका कहना था कि भाजपा भारत के अधिकतर लोगों के विचार को नहीं दिखाती. बल्कि वो एक खास विचारधारा को आगे बढ़ाती है.

Advertisement
Rahul Gandhi in Brown University
भाजपा ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
pic
रवि सुमन
4 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक बयान पर विवाद हो गया है. एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में उन्होंने भगवान राम को “पौराणिक व्यक्ति” (काल्पनिक पात्र) बताया. राहुल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध जताया है. उन्होंने कांग्रेस को “हिंदू विरोधी मानसिकता” का बताया है. BJP ने राहुल गांधी को “राम विरोधी” भी कहा है.

राहुल ‘ब्राउन यूनिवर्सिटी’ के ‘वाटसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स’ पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया, "हिंदू राष्ट्रवाद के दौर में धर्मनिरपेक्ष राजनीति कैसे की जा सकती है? ताकि राजनीति में सभी समुदायों को शामिल किया जा सके." इसके जवाब में राहुल ने कहा,

Image embed

उन्होंने आगे कहा,

Image embed

"भाजपा एक "फ्रिंज ग्रुप" है"

राहुल ने BJP पर निशाना साधते हुए उन्हें "फ्रिंज ग्रुप" बताया. “फ्रिंज ग्रुप” उन समूहों को कहते हैं जो समाज के एक छोटे हिस्से के विचार को रिप्रजेंट करते हैं. इनकी सोच आम लोगों से अलग होती है. राहुल गांधी का कहना था कि भाजपा देश की अधिकतर जनता की सोच को नहीं दिखाती. बल्कि कुछ खास विचारधारा को बढ़ावा देती है.

BJP ने सवाल उठाया

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी के बयान का क्लिप शेयर किया. उन्होंने कहा,

Image embed

पूनावाला ने राहुल के बयान को "राष्ट्रद्रोह" और "रामद्रोह" तक कह दिया.

Image embed

ये भी पढ़ें: 'आपकी दादी ने भी उनकी तारीफ की थी... ', सावरकर केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत

"हिंदू आस्था का मजाक…"

BJP प्रवक्ता प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, 

Image embed

भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

भाजपा प्रवक्ताओं ने जिस हलफनामे की बात की वो साल 2007 में दायर किया गया था. इसमें कहा गया था कि वाल्मीकि की कथा रामायण में ऐतिहासिक प्रमाण का अभाव है.

वीडियो: पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ितों से मिलकर ये बात कही

Advertisement

Advertisement

()