The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rahul Gandhi Dinesh Pratap Singh Amethi viral video

रायबरेली की 'DISHA' बैठक में राहुल गांधी की सीएम योगी के मंत्री से तीखी बहस, वीडियो वायरल

दिनेश सिंह ने राहुल गांधी से साफ-साफ कहा कि अगर वो गाइडलाइन के अंदर रहेंगे, तभी अध्यक्ष की भूमिका निभा सकते हैं अन्यथा नहीं.

Advertisement
Rahul Gandhi Dinesh Pratap Singh Amethi viral video
DISHA बैठक के दौरान सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई. (फोटो- आजतक)
pic
प्रशांत सिंह
12 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हाल ही में एक DISHA बैठक के दौरान सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई. इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में कई आवाजें एक साथ सुनाई दे रही हैं. इसलिए पूरी तरह समझ नहीं आ रहा है कि दोनों नेताओं के बीच आखिर किस बात पर बहस हुई. थोड़ा बहुत जो सुनाई दिया, उसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो अध्यक्ष हैं, इसलिए अगर कुछ कहना है तो चेयरमैन को एड्रेस करते हुए ही कहना है. वहीं दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अगर गलत सवाल किए जाएंगे तो वो नहीं मानेंगे.

अब इस विवाद पर दिनेश प्रताप सिंह ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसमें उन्होंने राहुल गांधी के रवैये पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बैठक के ‘निर्धारित एजेंडे से हटकर अन्य मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे’, जिसे उन्होंने सख्ती से रोका.

दिनेश सिंह के अनुसार, DISHA (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) बैठक के नियमों के तहत केवल 43 निर्धारित कार्यक्रमों पर ही चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी बैठक में अलग-अलग विषयों पर बोलना चाहते थे. सिंह ने उन्हें साफ-साफ कहा कि अगर आप गाइडलाइन के अंदर रहेंगे, तभी अध्यक्ष की भूमिका निभा सकते हैं अन्यथा नहीं.

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मंत्री ने कहा,

Image embed

दिनेश ने आगे कहा,

Image embed

यूपी के मंत्री से जब ये पूछा गया कि राहुल ने अधिकारियों पर सवाल उठाया, तो उन्होंने कहा,

Image embed

बेटे की फोटो पर क्या बोले?

दिनेश प्रताप के बेटे की राहुल से साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर वायरल हुई. इस पर उन्होंने कहा,

Image embed

'मंत्री कब्र खोद रहे हैं'

इस मामले पर अमेठी से लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने राहुल गांधी और दिनेश प्रताप के इस विवाद पर कहा,

Image embed

किशोरी लाल ने कहा कि बीजेपी के मंत्री कब्र खोद रहे हैं. इन लोगों को हाउस की मर्यादा नहीं पता है.

वीडियो: राजधानी: CM फेस पर राहुल की चुप्पी, क्या कांग्रेस से नाराज हैं लालू प्रसाद यादव?

Advertisement

Advertisement

()