The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Rahul Gandhi compares Arvind Kejriwal to PM over 'fake promises', Kejriwal hits back

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, इस मुद्दे पर PM मोदी से कर दी तुलना

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जाति जनगणना के मुद्दे पर बात की. राहुल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल दोनों से इस बारे में एक शब्द भी नहीं सुना.

Advertisement
Rahul Gandhi compares Arvind Kejriwal to PM over 'fake promises', Kejriwal hits back
राहुल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली साफ तो नहीं हुई, इसके बजाय भ्रष्टाचार, प्रदूषण और महंगाई बढ़ गई. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
13 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने AAP नेता और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने केजरीवाल की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की और दोनों पर ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया है. इसके कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि राहुल ने उन्हें 'गालियां' दीं और वो देश बचाने के बजाय कांग्रेस को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.

सोमवार, 13 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा,

Embed
Embed

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने जाति जनगणना के मुद्दे पर बात की. राहुल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल दोनों से इस बारे में एक शब्द भी नहीं सुना. उन्होंने कहा,

Embed

रैली के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और केजरीवाल महंगाई कम करने का वादा करने के बावजूद ऐसा करने में विफल रहे. उन्होंने कहा कि भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, वहीं अमीर और अमीर होते जा रहे हैं. कांग्रेस सांसद बोले,

Embed

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाती है तो वो आरक्षण की सीमा को बढ़ा देगी.

राहुल ने केजरीवाल को गौतम अडानी से जुड़े रिश्वत वाले मामले पर भी घेरा. उन्होंने केजरीवाल पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

राहुल ने AAP नेता को ‘स्वच्छ दिल्ली’ के वादे पर भी घेरा, जिसमें उन्होंने ‘राष्ट्रीय राजधानी को पेरिस बनाने का वादा’ किया था. केजरीवाल पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि दिल्ली साफ तो नहीं हुई, इसके बजाय भ्रष्टाचार, प्रदूषण और महंगाई बढ़ गए. उन्होंने कहा,

Embed

बता दें कि, हाल ही में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वो कांग्रेस को INDIA गठबंधन से हटाने के लिए अन्य दलों से बात करेगी. ये मामला कांग्रेस द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद सामने आया था. शिकायत में केजरीवाल पर ‘अस्तित्वहीन’ कल्याणकारी योजनाओं के वादों के साथ जनता को ‘गुमराह करने और धोखा देने’ का आरोप लगाया गया था. जानकारी हो कि तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और समाजवादी पार्टी जैसी मुख्य विपक्षी पार्टियों ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP को समर्थन दिया है.

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

वीडियो: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल से क्या आरोप लगाए?

Advertisement

Advertisement

()