पंजाब पुलिस ने डल्लेवाल समेत कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया, शंभू बॉर्डर पर बने तंबू भी हटाए
सरवन सिंह पंधेर समेत कई किसान नेताओं को बहादुरगढ़ कमांडो ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया है. राज्य के कई इलाकों में एहतियातन इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है.

पंजाब पुलिस ने 19 मार्च को शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटा दिया. साथ ही कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया. इनमें सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल जैसे नेता शामिल हैं. ये कार्रवाई उस वक्त की गई जब वे केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद शंभू और खनौरी की ओर जा रहे थे. सरवन सिंह पंधेर समेत कई किसान नेताओं को बहादुरगढ़ कमांडो ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया है. राज्य के कई इलाकों में एहतियातन इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 19 मार्च को दिन में चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए बैठक हुई थी. ये बैठक बेनतीजा रही. इसके बाद किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर की तरफ कूच कर रहे थे. रास्ते में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा बनाए गए अस्थायी तंबुओं को भी हटा दिया है.
खनोरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने 500 से 700 के करीब किसानों को हिरासत में लिया है. डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि करीब 3000 पुलिस फोर्स वहां मौजूद है. मनदीप ने किसानों से आग्रह किया है कि प्रशासन किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहता है.
वहीं किसान नेताओं पर हुई कार्रवाई पर सियासी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा,
वहीं कांग्रेस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद X पर लिखा,
कांग्रेस ने AAP पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों पर की जा रही ये कार्रवाई सरासर गलत है. इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के सत्ता के नशे को जनता ही उतारेगी.
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी पंजाब पुलिस के किसान नेताओं को हिरासत में लेने की निंदा की. उन्होंने कहा,
इस बीच 19 मार्च की बैठक को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से हुई चर्चा सकारात्मक रही. अगली बैठक 4 मई के लिए प्रस्तावित है.
वीडियो: किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत कैसी है? उनकी बहन ने सब बताया

.webp?width=60)

