पिता ने बेटी को नहर में फेंककर कहा- 'बाय-बाय', वो जिंदा लौटी तो बोली- 'उनको छोड़ दो'
पीड़िता की उम्र 17 साल है. उसने बताया कि बीती 29 सितंबर को उसके पिता ने उसे नहर में फेंक दिया था. उसने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. घटना को 70 दिन से ज्यादा बीत गए हैं. परिवार समेत सभी को लगा था कि लड़की की मौत हो चुकी है, लेकिन लड़की जिंदा है.

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक लड़की को हत्या के इरादे से नहर में फेंक दिया गया था. इसके बाद लड़की के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को लगा होगा कि लड़की मर चुकी है. लेकिन दो महीने बाद वो जिंदा लौटी और पुलिस को सब बताया. पता चला कि लड़की को नहर में फेंकने वाला कोई और नहीं उसका पिता ही था.
पीड़िता की उम्र 17 साल है. उसने बताया कि बीती 29 सितंबर को उसके पिता ने उसे नहर में फेंक दिया था. उसने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. घटना को 70 दिन से ज्यादा बीत गए हैं. परिवार समेत सभी को लगा था कि लड़की की मौत हो चुकी है, लेकिन लड़की जिंदा है. वो खुद पुलिस के पास पहुंची और मानवाधिकार कोर्ट में पेश हुई. वो अपने पिता को रिहा करने की गुहार भी लगा रही है.
आजतक से जुड़े अक्षय कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया,
वहीं मीडिया के सामने आई लड़की ने कहा,
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का पिता सुरजीत सिंह बेटी पर शक करता था. 29 सितंबर की रात उसने उसके हाथ रस्सी से बांधे और बेरहमी से नहर में धक्का दे दिया. उसने इस हैवानियत का वीडियो भी बनाया, जो बाद में वायरल हो गया. वीडियो में वो कहता सुनाई दे रहा है, “चल मर”, और बेटी को नहर में फेंक देता है. पत्नी चीखकर मदद मांग रही थी, तब उसने कहा, “मरने दे.”
जब लड़की पानी के तेज बहाव में बहने लगी तो उसने तंज कसते हुए कहा, “बाय-बाय.” घटना के बाद लड़की के चचेरे भाई की शिकायत पर फिरोजपुर सिटी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मर्डर का केस दर्ज किया और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. तब से वो सेंट्रल जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में है.
पिता को रिहा करने की मांग कीहालांकि लड़की ने प्रशासन से अपने पिता को रिहा करने की मांग की है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उसने कहा, “मेरी छोटी बहनों का अब कोई सहारा नहीं बचा है."
वहीं उसने अपनी मां पर आरोप लगाया कि हमले के वक्त मां ने नशे में धुत पिता को और भड़काया था. साथ ही उसने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है, क्योंकि उसे अपने रिश्तेदारों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है.
वीडियो: पंजाब में 13 साल की बच्ची का रेप करने वाले आरोपी का क्या हुआ?

.webp?width=60)

