The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab Floods Underestimating Intercourse Swiggy Delivery Man Replies Hilariously

बाढ़ के बीच 'फर्राटेदार' अंग्रेजी बोलते शख्स का ये वीडियो देखा? लोग बोल रहे- 'शशि थरूर को टक्कर देगा'

इस बंदे ने इतनी अल्ट्रा प्रो लेवल अंग्रेजी बोली है कि ChatGPT और Gemini भी समझने में पानी मांग लेंगे.

Advertisement
Punjab Floods Underestimating Intercourse Swiggy Delivery Man Replies Hilariously
शख्स बड़े कूल अंदाज में 'इंटरकोर्स' को अंडरएस्टिमेट करने की बात कहता है. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
pic
प्रशांत सिंह
4 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब में बाढ़ ने दयनीय स्थिति पैदा कर दी है. राज्य में सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं. सोशल मीडिया पर बाढ़ की हालत दिखाते कई वीडियो और फोटो वायरल हैं. लेकिन इसी बाढ़ के पानी के बीच एक स्विगी की टी-शर्ट पहले एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. भारी बारिश के बीच इस शख्स की कैमरे पर रिकॉर्ड बातचीत वायरल है. ‘10 रुपये वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी..’ वाले मीम में पैकेट का दाम तो गेस किया जा सकता है. लेकिन इस बंदे ने इतनी अल्ट्रा प्रो लेवल अंग्रेजी बोली है कि ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल भी इसे समझने में पानी मांग लेंगे. ऊपर से बंदे का कॉन्फिडेंस..उफ्फ.

वीडियो की शुरुआत वायरल शख्स द्वारा एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू से होती है. बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर वो सीधे अंग्रेजी में बात शुरू करता है. वो कहता है,

Image embed

सुनने के बाद स्थिति कुछ वैसी थी जैसे Three Idiots में प्रोफेसर साहब कहते हैं- ‘अरे कहना क्या चाहते हो…’ ऐसा लग रहा है कि वह चीन की ओर इशारा कर रहा है और भारी बारिश के लिए उसे जिम्मेदार ठहरा रहा है. उसने प्रधानमंत्री मोदी का भी जिक्र किया. वो शायद उन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहा है. वो बाढ़ के लिए जापान, रूस और चीन को भी जिम्मेदार ठहराता है.

पर ये वीडियो यहां खत्म नहीं हुआ. उसने आगे जो कहा कहा वो और मजेदार था. वो बोला,

Image embed
Image embed

अब इसका मतलब क्या था, ये हमारी समझ के तो बाहर है. सोशल मीडिया पर लोगों का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. एक यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक यूजर को कांग्रेस सांसद शशि थरूर याद आ गए. उन्हें टैग कर लिखा,

Image embed
Image embed

एक यूजर ने शख्स की बात समझने के लिए ग्रोक से सवाल कर दिया. लिखा,

Image embed
Image embed

अब मजाक से इतर सच्चाई पर आते हैं. पंजाब में बाढ़ ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लोग अपने घरों में कैद हैं. बाढ़ की चपेट में 1400 से अधिक गांव आए गए हैं. 4.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. करीब 37 लोगों की मौत की खबर है. 3.5 लाख एकड़ जमीन में फसल पानी में डूब गई है. राज्य सरकार ने 71 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है. पंजाब में अभी और भी हालात बिगड़ सकते हैं. दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: GST Slab Change के बाद क्या बोला इंटरनेट? GST Cut पर कैसे Memes आए?

Advertisement

Advertisement

()