The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab ex DGP Mohammad Mustafa clarification on son murder Aqil was addicted to drugs

'घर में आग लगाई, मां-पत्नी को परेशान किया, पुलिस को पीटा,' बेटे की मौत पर पूर्व DGP मुस्तफा की सफाई

Punjab Ex DGP Mustafa Son Murder Case: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा है कि उनका बेटा Aqil Akhtar नशे का आदी था. साथ ही उन्होंने अपने और परिवार के ऊपर लगे हत्या के आरोपों को भी खारिज किया है.

Advertisement
Punjab ex DGP Mohammad Mustafa, DGP Mohammad Mustafa clarification, DGP, Punjab, Aqil Murder
पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा (बाएं) और उनका बेटा अकील अख्तर (दाएं) (Photo: ITG/File)
22 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 05:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में लगे आरोपों को पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने सिरे से खारिज कर दिया है. मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि उनका बेटा नशे का आदी था. पूर्व DGP ने अपने बेटे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार ने 18 सालों तक चंडीगढ़ से लेकर कई जगहों पर अकील का इलाज कराया, लेकिन उसकी नशे की लत छूटी नहीं.

मानसिक रूप से बीमार था

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने अपने और परिवार के खिलाफ लगे आरोपों का खंडन किया. उन्होंने बताया कि अकील को गंभीर मानसिक बीमारी थी. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मोहम्मद मुस्तफा ने कहा,

Image embed

10वीं क्लास से ड्रग्स का इस्तेमाल

मुस्तफा ने आगे कहा,

Image embed
Image embed

2021 में पंजाब DGP (मानवाधिकार) के पद से रिटायर हुए मुस्तफा ने कहा कि परिवार सालों से अकील की नशे की लत से जूझ रहा था. उन्होंने कहा,

Image embed

पूर्व DGP ने आगे कहा कि उनके बेटे की नशा मुक्ति का इलाज रिकॉर्ड में दर्ज है और वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया,

Image embed

रजिया ने विधायक को घेरा

मामले पर अकील की मां रजिया सुल्ताना और उनकी बहन के बयान भी सामने आए हैं. सुल्ताना और उनकी बेटी निशात अख्तर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर बयान जारी किए. दोनों ने मलेरकोटला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान पर मामले में राजनीति करने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा,

Image embed

मालूम हो कि 16 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-4 में एडवोकेट अकील अख्तर अपने घर में मृत पाए गए थे. शुरूआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था. पोस्टमार्टम के बाद अकील के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया था.

हालांकि 20 अक्टूबर को पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले शमशुद्दीन ने एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए अकील की हत्या का आरोप लगाया था. वीडियो में अकील ने कथित तौर पर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.

अकील ने कहा था कि उसके परिवार के लोग उसे झूठे मामले में फंसाने या जान से मारने की साजिश रच रहे हैं. इस वीडियो में उसने कथित तौर पर अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा और अपनी पत्नी के बीच 'अवैध संबंध' होने का भी जिक्र किया था. जबकि एक अन्य वीडियो में वो पहले वीडियो की बातों को गलत बता रहा था.

वीडियो: पंजाब के पूर्व DGP के बेटे ने मौत से पहले परिवार पर क्या गंभीर आरोप लगाए थे?

Advertisement

Advertisement

()