The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Punjab CM Bhagwant Mann on Mohali Kabaddi Tournament murder

पंजाब में टूर्नामेंट के बीच कबड्डी प्लेयर की हत्या, CM मान बोले- 'BJP-अकाली दल की वजह से...'

कबड्डी प्लेयर कंवर दिग्विजय सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. इनमें से दो को लकी पटियाल गैंग का सदस्य बताया गया है.

Advertisement
Punjab CM Bhagwant Mann on Mohali Kabaddi Tournament murder
एसएसपी ने बताया कि आरोपी लकी पटियाल गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जो दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है. (फोटो- इंडिया टुडे/X)
pic
प्रशांत सिंह
16 दिसंबर 2025 (अपडेटेड: 17 दिसंबर 2025, 04:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पंजाब के मोहाली में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी प्लेयर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या कर दी गई. घटना 15 दिसंबर की शाम को हुई. राणा अपनी टीम के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे. तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल कंवर दिग्विजय सिंह को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. 16 दिसंबर को पंजाब के सीएम भगवंत मान का घटना पर बयान आया. उन्होंने कहा कि ये अकाली-बीजेपी की सरकार में किए गए कामों का परिणाम है.

मीडिया से बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार की तरफ से कोई ढील नहीं है. उन्होंने आगे कहा,

Embed

कंवर दिग्विजय सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से दो को लकी पटियाल गैंग का सदस्य बताया गया है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोहाली के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस हरमिंदर सिंह हंस ने बताया,

Embed

एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी लकी पटियाल गैंग से ताल्लुक रखते हैं, जो दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा, 

Embed

अभी तक ये पूरी तरह साफ नहीं है कि हत्या की वजह क्या थी. फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर को कबड्डी में प्रभुत्व को लेकर चल रही गैंग राइवलरी का नतीजा बताया है. एसएसपी ने बलाचौरिया मर्डर और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बीच किसी भी तरह के लिंक से इनकार किया है.

शहीद भगत सिंह नगर (पूर्व में नवांशहर) के मूल निवासी राणा बलाचौरिया की दो हफ्ते पहले ही शादी हुई थी. हत्या के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया, जिसमें कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी. पुलिस सूत्रों ने कहा कि ये पोस्ट जांच का हिस्सा है.

वीडियो: हनी सिंह ने अपना कार्यक्रम रद्द किया, आयोजकों ने सिक्योरिटी टीम की एंट्री रोक दी थी!

Advertisement

Advertisement

()