The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • president droupadi murmu budget speech sonia rahul gandhi pappu yadav statement

राष्ट्रपति के लिए सोनिया गांधी ने 'बेचारी' शब्द बोला, राष्ट्रपति भवन ने भेज दिया हर बात का जवाब

President Budget Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कुछ नेताओं ने विवादित टिप्पणी की है. जिसे लेकर विवाद हो गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से भी इस मसले पर बयान आया है.

Advertisement
President Budget Speech
संसद में अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | फोटो: इंडिया टुडे
pic
अभय शर्मा
31 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 31 जनवरी 2025, 05:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोकसभा में बजट पेश होने से पहले आज, 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया. उन्होंने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट तक अभिभाषण दिया. राष्ट्रपति ने अभिभाषण की शुरुआत कुंभ हादसे में दुख व्यक्त करते हुए की. उन्होंने कहा- ‘माननीय सदस्यों इस वक्त महाकुंभ भी चल रहा है. वहां हुए हादसे पर दुख प्रकट करती हूं.’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे केंद्र सरकार की कई योजनाओं की तारीफ की. उनके इस अभिभाषण पर कुछ नेताओं ने विवादित टिप्पणी की है. जिसे लेकर विवाद हो गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से भी इस मसले पर बयान आया है.  

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं. बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं.’ वहीं राहुल गांधी ने कहा, ‘ये भाषण बोरिंग था, बार-बार वही बातें रिपीट हो रही थीं.’

Embed

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- 'राष्ट्रपति रबर स्टैंप की तरह हैं. वे बस लव लेटर पढ़ रही हैं.'

Embed

भाजपा ने संविधान का अपमान बताया 

भाजपा ने विपक्षी नेताओं की इन टिप्पणियों को संविधान का अपमान बताया है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,

Embed

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,

Embed

राष्ट्रपति भवन का भी बयान आया 

इस मामले पर राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,

Embed

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है,

Embed

राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें

1- MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम
2- 8000 करोड़ खर्च कर देश में 52000 इलेक्ट्रिक बस चलेंगी
3- ड्रोन दीदी से महिला सशक्तिकरण, 3 करोड़ दीदी बनाने का लक्ष्य
4- टैक्स से जुड़े नियमों को आसान बनाया गया
5- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
6- मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया
7- 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिली
8- इंटरर्नशिप योजना ने युवाओं को मजबूत किया
9- भारत AI को लेकर दुनिया को राह दिखा रहा है
10- देश की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं.

वीडियो: खर्चा-पानी: बजट के साथ कौन से बड़े वादे कर सकती है मोदी सरकार?

Advertisement

Advertisement

()