The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • prayagraj mahakumbh tent city catches fire fire brigade team at site

महाकुंभ के सेक्टर 22 की टेंट सिटी में आग लगी

घटना में अभी तक किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

Advertisement
prayagraj mahakumbh tent city catches fire fire brigade team at site
मेले के सेक्टर 22 में बनी एक टेंट सिटी में 30 जनवरी को आग लग गई. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
30 जनवरी 2025 (Updated: 30 जनवरी 2025, 04:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक और घटना हुई है. 30 जनवरी को मेले के सेक्टर 22 में बनी एक टेंट सिटी में आग लग गई. आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है. जब तक वहां मौजूद लोगों को कुछ पता चल पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. अभी तक कोई भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया है कि गुरुवार सुबह महाकुंभ मेले में लगभग 15 टेंटों में आग लग गई. एजेंसी ने फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अग्निशमन गाड़ियों को टेंट तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, क्योंकि वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था. फिर भी विभाग की गाड़ियां समय रहते आग बुझाने में सफल रहीं. घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है.

ANI से बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा,

“ये एक अनधिकृत टेंट था जिसे यहां लगाया गया था. अभी स्थिति नियंत्रण में है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.”

19 जनवरी को भी लगी थी आग

19 जनवरी की शाम को भी महाकुंभ मेले में एक भीषण आग लगी थी. जिसमें कम से कम 40 झोपड़ियां और छह टेंट जलकर खाक हो गए थे. घटना में किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं आई थी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदर ने घटना को लेकर बताया था,

"आग बुझा दी गई है और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. स्थिति नियंत्रण में है."

इस घटना को लेकर सरकार की ओर से भी बयान जारी किया गया था. बताया गया था कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में पुराने और नए रेलवे पुल के बीच स्थित सेक्टर 19 में करपात्रीजी की छावनी के पास गीता प्रेस कैंप की रसोई में 19 जनवरी की शाम करीब 4:10 बजे आग लग गई थी.

शाम पांच बजे तक इस पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया था. चीफ फायर ऑफिसर (कुंभ मेला) प्रमोद शर्मा ने बताया, "आग पर काबू पाने के लिए 15 दमकल गाड़ियों को भेजा गया... सभी को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया."

अतिरिक्त महानिदेशक (प्रयागराज) भानु भास्कर ने बताया कि आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके आग को शीघ्रता से बुझा दिया गया था.

वीडियो: महाकुंभ में एक नहीं, दो बार भगदड़ हुई, लल्लनटॉप से क्या बोले लोग?

Advertisement

Advertisement

()