The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • PM Narendra Modi reaches Washington DC two day tour bilateral talk donald trump

अवैध भारतीय प्रवासियों की वापसी के बीच वॉइट हाउस में मिलेंगे मोदी और ट्रंप

PM Narendra Modi का Washington DC में भव्य स्वागत हुआ. इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu, जापान के शिगेरु इशिबा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे टर्म में उनसे मुलाकात करने वाले चौथे वर्ल्ड लीडर होंगे.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:33 AM IST)
narendra modi donald trump washington dc
पीएम मोदी डॉनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं. उनका विमान सुबह के साढ़े 4 बजे मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज पर लैंड हुआ.  यहां पीएम मोदी  13 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, डिफेंस, सिक्योरिटी, तकनीकी साझेदारी और रणनीतिक सहयोग सहित आपसी हितों के मुद्दों के चर्चा होने की उम्मीद है.

वाशिंगटन डीसी पहुंचते ही पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी शेयर की. उन्होंने लिखा, 

थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी पहुंचा हूं. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात और भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हूं. दोनों देश अपने लोगों के फायदे और हमारे प्लानेट के बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे.

डॉनल्ड ट्रंप की सेकेंड टर्म के लिए वॉइट हाउस वापसी के बाद यह पीएम मोदी की पहली अमेरिका यात्रा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के शिगेरु इशिबा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बाद पीएम मोदी ट्रंप के दूसरे टर्म में उनसे मुलाकात करने वाले चौथे वर्ल्ड लीडर होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी का डेलीगेशन कुल 6 बैठकों में शामिल होगा. उनकी अंतिम बैठक भारतीय समय के मुताबिक 14 फरवरी को रात  ढाई बजे होगी. इसके बाद पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डिनर करेंगे. अपने अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ब्लेयर हाउस में रुकेंगे. यह वॉइट हाउस के ठीक सामने हैं. वॉइट हाउस आने वाले विशिष्ट अतिथि यहां ठहरते हैं.

प्रधानमंत्री के वाशिंगटन पहुंचने से पहले भारतीय समुदाय के लोग अपने हाथों में तिरंगा और स्टार-सपैंगल्ड बैनर (अमेरिकी नेशनल फ्लैग) लिए ब्लेयर हाउस के बाहर इकट्ठा हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वागत में आए भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने यूएस डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटीलिजेंस तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. यह मुलाकात सीनेट द्वारा तुलसी के इस पद पर नियुक्ति के कुछ घंटे बाद हुई. रॉयटर्स के मुताबिक, पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क से भी मुलाकात कर सकते हैं. मस्क ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (DOSE) के प्रमुख भी हैं.

tfrttrtrgtgr
एक्स
फ्रांस से अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी

अमेरिका पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर थे. यहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय AI एक्शन शिखर सम्मेलन और 14 वें भारत-फ्रांस CEO फोरम में हिस्सा लिया. और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की.

ये भी पढ़ें - रूस-यूक्रेन वॉर अब खत्म होने जा रहा है? ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की को राजी कर लिया!

tr5trtr
एक्स

पीएम मोदी और मैक्रों 12 फरवरी को दोपहर दो बजे वर्ल्ड वॉर के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारग्यूज वॉर सिमेट्री पहुंचे. इसके बाद दोनों ने करीब तीन बजे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर प्रोजेक्ट (ITER) का दौरा किया. शाम को 7 बजे पीएम ने फ्रांस से विदा ली. उन्हें विदा करने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे.

वीडियो: दुनियादारी: पिछली बार हाउडी मोदी, इस बार पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर क्या होगा?

Advertisement

Advertisement

()