महाकुंभ भगदड़ पर PM मोदी का बयान आ गया, राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं
Mahakumbh Stampede: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा है कि वो लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं. उन्होंने फोन पर CM Yogi से बात की है.

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Kumbh Stampede) का बयान आया है. उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं. इससे पहले खबर आई थी कि भगदड़ के बाद PM मोदी ने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार फोन पर बात की हैं. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई गई है. कई लोग घायल भी हैं.
PM मोदी ने X पर लिखा है,
CM Yogi की अपीलमौनी अमावस्या के मौके पर 'अमृत स्नान' के लिए लोगों की भीड़ संगम नोज के पास पहुंची थी. CM योगी ने बताया कि कुछ लोग बैरिकेड्स को लांघकर आगे बढ़ गए थे. इसी कारण कुछ लोग घायल हो गए और फिर भगदड़ मच गई. उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देनी की अपील की.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ के बाद की तस्वीरें, आंखों में आंसू लेकर अपनों की तलाश करते लोग...
उन्होंने आगे कहा कि जो जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें. संगम नोज की ओर ना बढ़ें. उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें.
अपनों से बिछड़ गए लोगभगदड़ में घायल लोगों को मेला क्षेत्र में बनाए गए केंद्रीय चिकित्सालय में लाया गया. हॉस्पीटल के पास पीड़ितों के परिजन इकट्ठा हुए. कई लोगों ने बताया कि भगदड़ के बाद उनके सामान बिखर गए और वहीं छूट गए. मृतकों के कुछ परिजनों ने कहा कि उन्हें शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.
इस बीच एक खबर ये भी आई कि बचाव के लिए पहुंची एक एंबुलेंस में आग लग गई थी. न्यूज एजेंसी PTI ने एक वीडियो जारी किया जिसमें अग्निश्मन की गाड़ी को आग बुझाते देखा गया.
वीडियो: महाकुंभ: भगदड़ के बाद कुंभ में क्या स्थिति है?

.webp?width=60)

