The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • pm modi in bihar rally IN karakat bikramganj speech on opreation SINDOOR RJD LALU YADAV

'मैंने बिहार में वचन दिया और आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया', काराकट में बोले PM मोदी

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकट में जनसभा को संबोधित किया और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. क्या-क्या बोले PM मोदी?

Advertisement
pm modi in bihar rally IN karakat bikramganj live speech opreation SINDOOR BJP RJD LALU YADAV
PM मोदी ने काराकट में जनसभा को संबोधित किया (फोटो: आजतक)
pic
अर्पित कटियार
30 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं (PM Modi Bihar Visit). दौर के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया और कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

काराकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ रोड शो किया. साथ ही उन्होंने 48,500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा,

Image embed
Image embed

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले को याद करते हुए PM मोदी ने कहा कि अभी पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए. आगे उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया

विपक्ष पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा,

Image embed
Image embed

PM मोदी ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई, तब बिहार की प्रगति को रफ्तार मिली और प्रदेश आगे बढ़ने लगा. उन्होंने कहा कि जंगलराज का दौर अब इतिहास बन चुका है. विकास के काम पहले भी हो सकते थे. PM मोदी ने कहा कि जिनके ऊपर विकास की जिम्मेदारी थी, उन्होंने तो रेलवे में भर्ती के नाम पर लोगों की जमीन लूट ली. 

वीडियो: नेतानगरी: बिहार में तेजस्वी को CM फेस बनाने के लिए क्यों तैयार नहीं कांग्रेस? तेजस्वी-राहुल के बीच क्या डील हुई?

Advertisement

Advertisement

()