प्रियंका बनेंगी प्रधानमंत्री? रॉबर्ट वाड्रा बोले- "लोग उन्हें इंदिरा गांधी की तरह देखते हैं"
Robert Vadra ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी की राजनीतिक क्षमता की जमकर तारीफ की है. वाड्रा ने कहा कि लोग प्रियंका में इंदिरा गांधी की झलक देखते हैं. वाड्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका के खून में पॉलिटिक्स बसती है.
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में वाड्रा ने कहा,
ये बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका को पीएम बनाने की वकालत की थी. मसूद ने कहा था कि अगर प्रियंका प्रधानमंत्री बनीं तो वो इंदिरा गांधी की तरह पाकिस्तान को जवाब देंगी. ये टिप्पणी भाजपा के उस आरोप के जवाब में थी जिसमें कहा गया था कि प्रियंका ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के खिलाफ पर्याप्त आवाज नहीं उठाई.
वाड्रा ने प्रियंका को लेकर आगे कहा,
राहुल गांधी के बारे में वाड्रा ने कहा,
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों परवाड्रा ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश कर रही है. वाड्रा ने कहा,
वाड्रा ने मांग की कि राजनीति और जांच एजेंसियों को अलग किया जाना चाहिए. वाड्रा ने अपनी राजनीति में एंट्री को लेकर बताया,
वाड्रा ने कहा कि अगर वो राजनीति में आए तो बीजेपी कहेगी कि ये भाई-भतीजावाद और वंशवादी की राजनीति है. उन्होंने कहा कि राजनीति के बारे में वो भविष्य में सोचेंगे.
वीडियो: राहुल गांधी की भांजी मिराया वाड्रा वाले वीडियो पर घटियापन, दिल्ली ब्लास्ट पर क्या कहा?

.webp?width=60)

