'औरतों की मदद कर रहा, कम से कम शराब तो नहीं बांट रहा...' प्रवेश वर्मा का केजरीवाल को जवाब
AAP सांसद Sanjay Singh ने BJP नेता Parvesh Verma पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि Parvesh Verma, AAP संयोजक Arvind Kejriwal के विधानसभा क्षेत्र में पैसा बांट रहे हैं. वहीं, प्रवेश वर्मा ने इन सारे आरोपों पर जवाब दिया है. क्या कहा उन्होंने?

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने BJP नेता प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) पर पैसे बांटने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इन नेताओं में ख़ुद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP सांसद संजय सिंह, जैसे सीनियर नेता शामिल हैं. तीनों ही नेताओं ने जांच एजेंसियों से प्रवेश वर्मा के घर की तलाशी लेने की मांग की है. वहीं, इन आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने भी पलटवार किया है.
AAP सांसद संजय सिंह तो सीधे प्रवेश वर्मा के घर पहुंचे गए. हालांकि, कुछ देर बाद वो वहां से लौट आए. इस दौरान उन्होंने प्रवेश वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा,
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इसी तरह के आरोप लगाए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर कई पोस्ट किये. इन पोस्ट्स में उन्होंने लिखा,
इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी ऐसी ही बातें की थीं. उन्होंने कहा कि BJP लोगों के वोटर कार्ड देख-देखकर उन्हें पैसा बांट रही है. प्रवेश वर्मा रंगे हाथों पैसा बांटते पकड़े गए. उन्होंने इसके कथित सबूत भी पेश किए. आतिशी ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाते हुए आगे कहा,
ये भी पढ़ें - CBI और ED तैयार कर रहे केस, आतिशी को गिरफ्तार करेंगे: केजरीवाल
प्रवेश वर्मा का जवाब आयाइन आरोपों पर प्रवेश वर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा,
प्रवेश वर्मा ने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था नाम के संगठन की स्थापना उनके पिता ने 25 साल पहले की थी. यानी ये बहुत पुराना है. उनका कहना है कि ये संस्था बहुत पुरानी है और लंबे समय से वो इस संस्था के ज़रिए लोगों की सेवा कर रहे हैं. प्रवेश वर्मा का कहना है,
प्रवेश वर्मा ने कोरोना महामारी को लेकर भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए. अपने आरोपों में प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता जब केजरीवाल से दवाई और अस्पताल मांग रही थी, तो वो शराब बांट रहे थे.
वीडियो: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर गोवा में 100 करोड़ मानहानि का केस

.webp?width=60)

