‘देश को बेच दिया गया है’, संसद में राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोली बीजेपी?
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज है भारतीय डेटा. राहुल ने अमेरिका से ट्रेड डील को सरेंडर करार दिया. सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?

संसद के बजट सत्र के 11वें दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. खासकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील, AI, डेटा सिक्योरिटी पर सरकार की कड़ी आलोचना की. राहुल ने अमेरिका से ट्रेड डील को सरेंडर करार दिया. सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा है कि भारत-अमेरिका का व्यापार समझौता पूरी तरह सरेंडर (समर्पण) है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस डील में बहुत कुछ सौंप दिया है. मसनल, टैरिफ कम कर दिया. भारतीय लोगों का डेटा विदेशियों को सौंप दिया. विदेशी कंपनियों को 20 साल तक टैक्स छूट दे दी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के किसानों को अमेरिका की मशीनों वाली सस्ती खेती से मुकाबला करने के लिए छोड़ दिया है. टेक्सटाइल (कपड़ा) उद्योग को कमजोर कर दिया है, और ऊर्जा सुरक्षा (एनर्जी सिक्योरिटी) को भी खतरे में डाल दिया है.
उन्होंने कहा,
राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज है भारतीय डेटा. उन्होंने कहा,
राहुल ने कहा कि अगर INDIA गठबंधन की सरकार होती तो हम ट्रंप से साफ कहते,
राहुल ने आगे कहा,
अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं?विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में सवाल उठाया कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी और मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया, उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया? राहुल गांधी ने कहा,
इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीच में टोकते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने आरोपों को साबित करना चाहिए. राहुल गांधी ने जवाब दिया,
इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. राहुल गांधी ने आगे कहा,
फिर स्पीकर जगदंबिका पाल ने उन्हें कहा कि वो इसे सदन में दें. राहुल गांधी बोले,
स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी ने चेयर को वादा किया था कि वो मंत्री का नाम नहीं लेंगे, फिर भी नाम क्यों लिया?
देश को बेच दिया गया हैअनिल अंबानी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर लगाए गए आरोपों के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने से पहले सबूत के तौर पर कागजात और दस्तावेज सदन में पेश किए. राहुल गांधी ने कहा,
राहुल गांधी ने जब दावा किया कि देश को बेच दिया गया है, तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया. उन्होंने कहा,
रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी अब तक के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं.
वीडियो: MN नरवणे किताब विवाद के बीच राहुल गांधी ने कौन-सा सबूत पेश किया?

.webp?width=60)

