The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Omar Abdullah blasts Delhi Airport after his IndiGo flight gets diverted to Jaipur

फ्लाइट लेट हुई तो दिल्ली एयरपोर्ट पर फूटा उमर अब्दुल्ला का गुस्सा, अब 'हवा के बदलते रुख' को जिम्मेदार ठहराया गया है

Delhi Airport responded to Omar Abdullah: उमर अबदुल्ला ने बताया कि जम्मू से उड़ान भरने वाला विमान तीन घंटे तक हवा में रहा. फिर उसे जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया. अब दिल्ली एयरपोर्ट ने इसकी वजह बताई है.

Advertisement
Omar Abdullah blasts Delhi Airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर बरसा उमर अब्दुल्ला का गुस्सा. (फ़ोटो- X/@OmarAbdullah)
pic
हरीश
20 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 01:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की तरफ़ से की गई आलोचनाओं पर दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने सफ़ाई दी है. अब्दुल्ला को जवाब देते हुए एयरपोर्ट ने देरी के लिए 'बेमौसम बदलते हवा के पैटर्न' को ज़िम्मेदार ठहराया है.

इससे पहले, उमर अब्दुल्ला को लेकर श्रीनगर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ़्लाइट को जयपुर मोड़ दिया गया था. इस पर अब्दुल्ला ने दिल्ली एयरपोर्ट की तीखी आलोचना की थी. उमर अब्दुल्ला ने रात क़रीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट किया था.

इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि जम्मू से उड़ान भरने वाला विमान तीन घंटे तक हवा में रहा. फिर उसे जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने लिखा,

Image embed

लगभग तीन घंटे बाद, उमर अब्दुल्ला ने एक अन्य पोस्ट में कहा,

Image embed
Image embed

उमर अब्दुल्लाह के इस पोस्ट पर दिल्ली एयरपोर्ट की भी सफ़ाई आई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने उमर को जवाब देते हुए लिखा,

Image embed

दिल्ली एयरपोर्ट ने ये भी लिखा,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान ने एयर इंडिया को दम भर सुनाया

बताया जाता है कि बीते एक हफ़्ते से दिल्ली एयरपोर्ट में लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट ने रविवार, 20 जनवरी की सुबह यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.

एयरपोर्ट के मुताबिक, हवा के बदलते रुख की वजह से एयरलाइंस को देरी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो फ़्लाइट के बारे में लेटेस्ट अपडेट लेते रहें. इसके लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस के संपर्क में रहें.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: जम्मू कश्मीर के सीएम बने उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()