The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Odisha Two Home Guard Aspirants Candidates Died After Fitness Test

दौड़ लगाने के बाद 2 लड़कों की मौत, होमगार्ड की भर्ती में फिटनेस टेस्ट दे रहे थे, 4 बीमार

ये मामला ओडिशा के गजपति जिले का है. बताया गया कि जान गंवाने वाले दोनों कैंडिडेट फिटनेस टेस्ट देने के बाद बीमार पड़ गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों की जान चली गई.

Advertisement
Two Home Guard Aspirants Candidates Died After Fitness Test In Odisha
चार लोग बीमार पड़े हैं. (फाइल फोटो- पीटीआई)
pic
रिदम कुमार
30 मई 2025 (पब्लिश्ड: 10:24 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

होमगार्ड की भर्ती के लिए फिटनेस टेस्ट (Home Guard Fitness Test) देने आए दो लोगों की जान चली गई. करीब चार लोग बीमार हुए हैं. बताया गया कि जान गंवाने वाले दोनों कैंडिडेट फिटनेस टेस्ट देने के बाद बीमार पड़ गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों की जान चली गई. पुलिस ने दो अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज किए हैं. मौतों की जांच जारी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला ओडिशा के गजपति जिले का है. मृतकों में शामिल दो कैंडिडेट्स की पहचान सुलंता मिसाल और दीपक पडाल के रूप में हुई है. दोनों गुरुवार 29 मई को होमगार्ड की नौकरी के लिए फिटनेस टेस्ट देने आए थे.

पुलिस के मुताबिक, जिला पुलिस द्वारा रानीपीठ के बेटागुडा में फिटनेस टेस्ट कराया जा रहा था. कैंडिडेट्स को दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी. दौड़ पूरी करने के बाद सुलंता मिसाल बेहोश हो गए. उन्हें परलाखेमुंडी जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ेंः शिमला की जिस संजौली मस्जिद का गिरना तय था, अब वह नहीं तोड़ी जा सकेगी

वहीं, दूसरे कैंडिडेट दीपक पडाल टेस्ट देने के बाद बीमार पड़ गए थे. उन्हें भी तुरंत परलाखेमुंडी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन यहां उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. लेकिन यहां शाम को उनकी मौत हो गई.

सुलंता मिसाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. वह ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में थे. उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. अपने परिवार का भरण-पोषण करने और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सिलाई का काम भी किया. उनकी मां प्रेमिला ने कहा,

Image embed

अधिकारियों ने कहा कि होमगार्ड भर्ती अभियान के लिए फिटेनस में 1,000 से ज़्यादा मेल और 200 फीमेल कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया. मेल कैंडिडेट्स को 10 मिनट में दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है. वहीं फीमेल कैंडिडेट्स को 12 मिनट में ये दौड़ पूरी करनी होती है. 

कैंडिडेट्स की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है. इससे पहले मार्च में देवगढ़ जिले में होमगार्ड भर्ती के फिटनेस टेस्ट के दौरान एक 19 वर्षीय कैंडिडेट की मौत हो गई थी.

वीडियो: बैठकी: "तुम इन मुल्लाओं से खुश हो?", जावेद अख्तर ने किसी को नहीं बख्शा

Advertisement

Advertisement

()