चुनाव से पहले नीतीश का दांव, बिहार में अब वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन ₹1100 मिलेगी
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले NDA सरकार ने बिहार में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ा दी गई है. साथ ही जीविका से जुड़ीं महिलाओं को मिलने वाले लोन पर ब्याज दर को भी घटा दिया गया है.

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Chunav) के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पेंशन योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है. अब तक वृद्धजनों, विकलांगजनों और विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में 400 रुपये प्रतिमाह मिलते थे. अब इस राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी एलान किया है कि अब से हर महीने की 10 तारीख को पेंशन का पैसा भेज दिया जाएगा.
पेंशन को लेकर एक और शिकायत लगातार आती रही है कि ये पैसा हर महीने लाभार्थियों को नहीं मिलता. इसके बजाए कुछ महीनों का पैसा एक साथ मिलता है. अब मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि ये राशि हर महीने की 10 तारीख को भेज दिया जाएगा.
पेंशन योजना के 1,09,69,255 लाभार्थीसीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया साइट X पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से बढ़ी हुई दर से पेंशन मिलेगी. उन्होंने लिखा है,
ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को 'पॉकेटमार' कह दिया, सीएम नीतीश को क्या बताया?
BJP नेता सम्राट चौधरी ने क्या लिखा?उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने एक और जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि जीविका से जुड़ीं महिलाओं के लिए लोन पर ब्याज दर को 3 प्रतिशत कम किया गया है. उन्होंने लिखा है,
बता दें कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
वीडियो: नीतीश कुमार ने अधिकारी के सिर पर रख दिया पौधा, वीडियो वायरल होने लगा

.webp?width=60)

