पेट्रोल से भरे टैंकर ने 17 वाहनों को कुचला, ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 18 की मौत
Nigeria Fuel tanker blast: दुर्घटना तब हुई, जब पेट्रोल से लदा टैंकर कंट्रोल खो बैठा और 17 वाहनों से टकरा गया. जिसके बाद टैंकर में आग लग गई. एक हफ़्ते पहले हुई इसी तरह की घटना में नाइजीरिया में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी.

अफ़्रीकी देश नाइजीरिया में एक फ्यूल टैंकर ट्रक में विस्फोट होने से 18 लोगों की मौत हो गई (Nigeria Fuel tanker blast kills 18). वहीं, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था. जिससे ट्रक एक्सप्रेसवे पर लगभग 17 वाहनों से टकरा गया. एक हफ़्ते पहले हुई इसी तरह की घटना में नाइजीरिया में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई थी.
हालिया घटना 25-26 जनवरी की दरम्यानी देर रात की है. दक्षिण-पूर्वी राज्य एनुगु में एनुगु-ओनित्शा एक्सप्रेसवे पर ये दुर्घटना हुई. मामले को लेकर देश के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के प्रवक्ता ओलुसेगुन ओगुंगबेमाइड ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है.
ओगुंगबेमाइड के मुताबिक़ घटना तब हुई, जब पेट्रोल से लदा टैंकर कंट्रोल खो बैठा और 17 वाहनों से टकरा गया और उसमें आग लग गई. ओगुंगबेमाइड ने अपने बयान में बताया कि 10 लोगों को कई चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, तीन अन्य लोगों को बहुत कम चोटें आई हैं, तो उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
ये भी पढ़ें - नाइजीरिया की किडनैपिंग इंडस्ट्री की पूरी कहानी क्या है?
लगभग 100 लोगों की मौतेंबताया जाता है कि नाइजीरिया अफ़्रीका का सबसे बड़े तेल उत्पादक देश है और अफ़्रीका में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है. यहां माल ट्रांसपोर्ट के लिए कुशल रेलवे सिस्टम नहीं है. नाइजीरिया में ईंधन टैंकरों से जुड़ी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. अधिकारी इसके लिए खराब सड़कों और लापरवाही से वाहन चलाने को जिम्मेदार ठहराते हैं.
लगभग हफ़्तेभर पहले ही नाइजीरिया में एक और ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया था. शुरुआत में 70 लोगों की मौत की ख़बर आई, जो बढ़ते हुए लगभग 100 तक पहुंच गई थी. हादसा उस वक्त हुआ, जब गैसोलीन ले जा रहा एक ट्रक अचानक पलट गया और आस-पास के लोग फैले हुए पेट्रोल को उठाने के लिए दौड़े. तभी अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया. ऐसी ही एक दुर्घटना में नाइजीरिया में 140 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
बता दें, नाइजीरिया में पेट्रोल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं. क्योंकि राष्ट्रपति बोला टीनुबू की सरकार ने लगभग एक साल पहले सब्सिडी हटा दी थी. ताकि संसाधनों को ‘विकास के मकसद से’ ज़्यादा इस्तेमाल किया जा सके. लेकिन इस नीति के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
(इंटरनेशनल न्यूज़ एजेंसी AP के इनपुट के साथ)
वीडियो: पेट्रोल ले जा रहा टैंकर पलटा, ईंधन लूटने पहुंचे लोग तभी हुआ विस्फोट, नाइजीरिया में 70 की मौत

.webp?width=60)

