The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mumbai bus accident accused driver was not comfortable with automatic transmission

मुंबई बस हादसा: ड्राइवर में नशे में था या बात कुछ और है? पुलिस की पूछताछ में नई जानकारी मिली

बस के ड्राइवर संजय मोरे ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वो इलेक्ट्रिक एसी बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से सहज नहीं था. संजय ने बताया कि उसे ऑटोमेटिक बस चलाने का काम 1 दिसंबर को दिया गया था.

Advertisement
pic
10 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:19 PM IST)
Kurla BEST bus accident driver was not comfortable with automatic transmission
रूट 332 की बेस्ट बस 9 दिसंबर को मुंबई के कुर्ला से अंधेरी जा रही थी. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मुंबई में 9 दिसंबर की शाम BEST बस से हुए एक्सीडेंट (Mumbai BEST bus accident) में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स में ये संख्या 7 बताई जा रही है. कुर्ला इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में बस ने कई गाड़ियों और लोगों को कुचल दिया. हादसे में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है. पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया है कि वो इलेक्ट्रिक बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से असहज था.

दुर्घटनाग्रस्त BEST बस के ड्राइवर संजय मोरे ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वो इलेक्ट्रिक एसी बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से सहज नहीं था. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक संजय ने बताया कि उसे ऑटोमेटिक बस चलाने का काम 1 दिसंबर को दिया गया था. इससे पहले उसने एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन वाली बस ही चलाई थी.

पूछताछ के दौरान संजय मोरे ने स्वीकार किया कि वो ऑटोमेटिक वाहन से कम्फर्टेबल नहीं था. इसमें क्लच नहीं होता है. उसने ये भी माना कि इस वजह से वो शायद ड्राइविंग करते समय भ्रमित हो गया था. रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के बाद, पुलिस संजय मोरे को मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले गई थी. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, मामले में आगे की पूछताछ जारी है.

कैसे हुआ एक्सीडेंट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूट 332 की बेस्ट बस 9 दिसंबर को मुंबई के कुर्ला से अंधेरी जा रही थी. रात लगभग 10 बजे अंबेडकर नगर की बुद्धा कॉलोनी के पास ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया. बस रोड पर चल रहे पैदल यात्रियों, कई गाड़ियों और एक आवासीय सोसायटी के गेट से जा टकराई.

स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को तुरंत सूचित किया गया. सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल हुए लोगों को अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. घटना को लेकर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने ये भी आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था और भारी वाहन को कंट्रोल नहीं कर सका. हालांकि पुलिस ने अब तक ड्राइवर के नशे में होने की बात नहीं की है.

वीडियो: मुंबई के कु्र्ला में बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत कई घायल

Advertisement

Advertisement

()