चलती ट्रेन से गिरी महिला, सिपाही की फुर्ती ने बचा ली जान, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ
महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन की घटना है. इसका वीडियो वायरल है.

महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन (Borivali Railway Station) पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थीं. इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गईं. प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी की नजर महिला पर पड़ी. सुरक्षाकर्मी ने फुर्ती दिखाई और दौड़कर महिला के पास गए. उन्होंने महिला को खींचकर बाहर निकाला. इस तरह महिला की जान बचा ली गई. घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग सुरक्षाकर्मी की खूब तारीफ कर रहे हैं.
रेल मंत्रालय ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है,
रेलवे को फटकार भी लगी!यूजर्स ने सुरक्षाकर्मी की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही रेलवे को फटकार भी लगाई. एक यूजर ने लिखा,
एक अन्य यूजर ने लिखा कि सुरक्षाकर्मी ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए दौड़ना शुरू कर दिया था. इसलिए महिला की जान बच गई.
एक यूजर ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए रेलवे में सुधार की मांग की. उन्होंने लिखा,
कई अन्य लोगों ने भी ऑटोमेटिक दरवाजे की मांग की. रोहित नाम के यूजर ने रेलवे को फटकार लगाते हुए लिखा,
एक यूजर ने लोगों से आग्रह किया कि इस तरह की लापरवाही ना दिखाई जाए. उन्होंने लिखा,
ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर रख दिया टेलीफोन वाला खंभा, गिरफ्तार हुए लोगों की प्लानिंग बड़ी शातिर थी!
प्रशांत नाम के यूजर ने लिखा कि घटना इसलिए हुई क्योंकि ट्रेनें सिर्फ एक से दो मिनट के लिए रुकती हैं. इतने कम समय में वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से विकलांग और बच्चे सामान के साथ कैसे उतर सकते हैं?
वीडियो: रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन से पटरी पर फेंका था कचरा, रेल मंत्रालय ने अब प्रतिक्रिया दी है

.webp?width=60)

