अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मच्छर और मच्छरदानी को लेकर भिड़ गए छात्र, बात प्रॉक्टर तक पहुंच गई
घटना यूनिवर्सिटी के SS नॉर्थ हॉल हॉस्टल की है. यहां एक कमरे में साथ रहने वाले दो छात्रों के बीच मच्छरदानी के इस्तेमाल को लेकर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ऑफिस में लिखित शिकायत दे दी. अब यूनिवर्सिटी इस मामले की जांच कर रही है.

बैटल ऑफ पानीपत से लेकर 'बैटल ऑफ बागपत' तक... तमाम ‘महान’ लड़ाइयां इसीलिए लड़ी गईं क्योंकि कुछ न कुछ छीना जा रहा था. मगर अब एक ऐसी लड़ाई सामने आई है, जो अपने हिस्से का कुछ दे देने पर हुई. दरअसल, एक हॉस्टल में दो छात्रों के बीच मच्छरों को लेकर लड़ाई हो गई. एक ने आरोप लगाया कि 'तुमने अपने हिस्से के मच्छर मेरी तरफ भेज दिए'. ये बचपन की कहानी नहीं, ना ही AI जेनरेटेड रील का प्लॉट है. ये Aligarh Muslim University में घटी असल घटना है. दो छात्रों के बीच मच्छरों को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना यूनिवर्सिटी के SS नॉर्थ हॉल हॉस्टल की है. यहां एक कमरे में साथ रहने वाले दो छात्रों के बीच मच्छरदानी के इस्तेमाल को लेकर बहस हुई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर ऑफिस में लिखित शिकायत दे दी. अब यूनिवर्सिटी इस मामले की जांच कर रही है.
AMU में मच्छरदानी को लेकर मारपीटजिन दो छात्रों के बीच ये लड़ाई हुई उनमें से एक कश्मीरी है, जबकि दूसरा यूपी के गाज़ीपुर का रहनेवाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीरी छात्र मच्छरों से बचने के लिए अपने बेड पर मच्छरदानी लगा रहा था. लेकिन आरोप है कि उसका रूममेट इस बात से नाराज़ हो गया. उसको ऐसा लगा कि कमरे के एक हिस्से में मच्छरदानी लगने की वजह से सारे मच्छर अब उसकी तरफ आ रहे हैं और उसे काट रहे हैं.
इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक पहुंच गई. गाज़ीपुर वाले छात्र ने अपनी शिकायत में ये भी लिखा है कि मच्छरदानी की वजह से कमरे में लगे कूलर की हवा रुक रही है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर Naved Ali Khan ने इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इनमें से एक छात्र BA सेकेंड ईयर का है, जबकि दूसरा BA थर्ड ईयर का छात्र है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने 'धुरंधर 2' के जवाब में जो फिल्म बनाई, उसकी मात्र 22 टिकटें ही बिकीं
मामले पर प्रॉक्टर का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी छोटी बात पर दो स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हो गया. उन्होंने बताया कि शिकायत दो बातों को लेकर की गई है. एक ये कि मच्छरदानी लगाने से सारे मच्छर एक छात्र की तरफ आने लगे, जबकि दूसरी शिकायत कूलर की हवा रुकने को लेकर की गई है.
प्रॉक्टर ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों छात्रों से बात की है. काउंसलिंग और बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, जांच में अगर ये पाया गया कि किसी छात्र ने कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
वीडियो: सेहत: कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, डॉक्टर से कारण जान लीजिए

