The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Moscow Under Fire: Dozens of Drones Attack Russian Capital as Ukraine War Escalates

मॉस्को दहल उठा! दर्जनों ड्रोन्स से भीषण हमला, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब पुतिन के घर तक पहुंची आंच!

Moscow Drone Attack: मॉस्को पर फिर बड़ा ड्रोन हमला हुआ है. रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच रूसी राजधानी को दर्जनों ड्रोन्स ने निशाना बनाया है. मेयर सर्गेई सोबयानिन के मुताबिक, एयर डिफेंस ने 60 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए. इस हमले के बाद मॉस्को के बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रोकनी पड़ीं.

Advertisement
pic
30 जून 2026 (अपडेटेड: 30 जून 2026, 03:39 PM IST)
moscow drone attack
मॉस्को पर ड्रोन्स की 'बारिश': रूस-यूक्रेन युद्ध का नया मोर्चा! (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण संघर्ष अब सीधे व्लादिमीर पुतिन के गढ़ यानी मॉस्को की दहलीज तक पहुंच गया है. अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राजधानी मॉस्को पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक दर्जनों ड्रोन्स से एक बड़ा और ताबड़तोड़ हमला किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि शहर को निशाना बनाकर ड्रोन की कई लहरें भेजी गईं.

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि रूसी सैन्य एयर डिफेंस सिस्टम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 60 से अधिक ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया. राहत की बात ये रही कि इस बड़े हमले में खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, मेयर ने ये साफ नहीं किया कि ये ड्रोन कहां से आए थे, और यूक्रेन की तरफ से भी इस पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

मास्को एयरपोर्ट पर ठप रहीं उड़ानें

इस हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस की संघीय विमानन संस्था 'रोसावियात्सिया' (Rosaviatsiya) को सुरक्षा कारणों के चलते मॉस्को के मुख्य हवाई अड्डों पर इमरजेंसी पाबंदियां लगानी पड़ीं. इसके तहत डोमोडेडोवो और ज़ूकोवस्की इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिन्हें स्थिति सामान्य होने पर करीब दो घंटे बाद दोबारा खोला जा सका.

रूस-यूक्रेन संघर्ष और ड्रोन अटैक

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध बेहद खतरनाक मोड़ पर है. पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने रूस के भीतर तक मार करने की अपनी रणनीति को तेज किया है. इससे पहले भी यूक्रेन ने मॉस्को के एक बड़े ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाकर करीब 1,000 ड्रोन्स से हमला किया था, जिसमें 17 लोग घायल हुए थे. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने उसे कीव के एक मठ पर हुए रूसी हमले का करारा जवाब बताया था. 

मॉस्को पर हुआ ये ताजा ड्रोन हमला साफ दिखाता है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दोनों देश एक-दूसरे के रणनीतिक और रिहायशी ठिकानों को दहलाने की आर-पार की जंग लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई जनाजा: जिस 'कमांडर' को भारत ने तेहरान भेजा, उससे अमेरिका-इजरायल क्यों चौंक गए?

वीडियो: दुनियादारी: मॉस्को ऑयल रिफाइनरी तबाह होने के बाद पुतिन अब क्या करेंगे?

Advertisement

Advertisement

()