The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • more than 100 viral videos obscene of minor victims accused arrested

'180 लड़कियों के 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले', 19 साल का आरोपी अरेस्ट

महाराष्ट्र के अमरावती जिले का ये मामला है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान अहमद पर आरोप है कि उसने ये वीडियो रिकॉर्ड किए हैं. जांच आगे बढ़ी तो एक और आरोपी का नाम सामने आया. पुलिस ने उजेर खान को भी हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड किए.

Advertisement
pic
15 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 02:52 PM IST)
more than 100 viral videos obscene of minor victims accused arrested
पुलिस ने 19 साल के आरोपी अयान को गिरफ्तार कर लिया है (PHOTO-AajTak)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अचानक कई महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है. मुख्य आरोपी का नाम मोहम्मद अयान अहमद है. अयान 19 साल का है. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. कई जगहों पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे का आरोप है कि आरोपी ने करीब 180 लड़कियों का शोषण किया और 350 से ज्यादा वीडियो बनाए और वायरल किए.

कैसे खुला ये केस?

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान अहमद पर आरोप है कि उसने ये वीडियो रिकॉर्ड किए हैं. जांच आगे बढ़ी तो एक और आरोपी का नाम सामने आया. पुलिस ने उजेर खान को भी हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड किए. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के मोबाइल और बाकी डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं. शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ डेटा डिलीट किया गया था. साइबर क्राइम टीम की मदद से डाटा रिकवर करने की कोशिश हो रही है. पुलिस ये भी देख रही है कि इस मामले में और लोग शामिल हैं या नहीं. पुलिस ने मोहम्मद अयान अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12, और आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है.

फोन से क्या-क्या मिला?

पुलिस ने अब तक 7 से 8 पीड़ितों की पहचान होने की पुष्टि की है. और फोन से करीब 15 से ज्यादा वीडियो और 30 फोटोज मिले हैं. अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी के मुताबिक, बाकी संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है. वहीं, परतवाड़ा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश मस्के ने बताया कि पीड़िताओं से संपर्क किया गया है, लेकिन अब तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. उन्होंने कहा कि पीड़िताएं किसी भी पुलिस स्टेशन में ‘जीरो FIR’ दर्ज करा सकती हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी. इसके लिए महिला अधिकारियों के जरिए संपर्क करने की व्यवस्था भी की गई है.

AIMIM से आरोपी का क्या नाता?

इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से था और वह नगर पालिका चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का काम देख रहा था.

वहीं AIMIM के परतवाड़ा शहर अध्यक्ष आदिल मोहम्मद ने कहा है कि उसे चुनाव के समय सोशल मीडिया देखने को रखा गया था, लेकिन चुनाव के बाद आरोपी को 10 जनवरी को ही पद से निलंबित कर दिया था. अचलपुर के विधायक प्रवीण तायडे और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने इस मामले में हाई लेवल जांच की मांग की है. उनका कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है. जांच से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पुलिस काम कर रही है.

वीडियो: गोरखपुर में AIIMS डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, गेट तक किया पीछा

Advertisement

Advertisement

()