गोवा के बीच पर विदेशी महिलाओं से सरेआम जबरदस्ती, वीडियो बनाने वाले को धमकी दी
वायरल वीडियो में दो विदेशी महिला टूरिस्ट समुद्र तट पर टहल रही हैं. तभी अचानक 4-5 लड़के उनके पास आए और जबरन उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं इन लड़कों के करीब आने से कंफर्टेबल नहीं थीं और बार-बार फोटो लेने से मना कर रही थीं. लेकिन लड़कों ने महिलाओं की एक नहीं सुनी. वे जबरन महिलाओं के कंधों पर हाथ रख रहे थे.
Advertisement

जब एक महिला टूरिस्ट वहां से जाने लगी, तो उन्हीं में से एक शख्स उसके पास आया और हाथ मिलाने लगा. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Story Summary
वीडियो: गोवा, हरियाणा को मिले नए राज्यपाल, लद्दाख में भी नए LG, जानिए नेताओं के नाम

