The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Meghalaya Illegal Coal Mine Explosion New Update 25 Death Declared By DGP

मेघालय कोयला खदान विस्फोट में अभी भी निकल रहे शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 पहुंची

ये घटना गुरुवार, 5 फरवरी को उस समय हुई, जब अवैध खदान में मजदूर कोयला निकालने के लिए घुसे थे. हालांकि, अब तक धमाके के असल कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2026, 11:17 AM IST)
New Update IN Meghalaya Illegal Coal Mine Explosion
मेघालय के अवैध खदान में हुए ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 25 पहुंची. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए धमाके में मृतकों की संख्या 18 से बढ़कर 25 हो गई है. इसकी सूचना राज्य की DGP आई नोंगरांग ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दी. वहीं, खदान में अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. DGP ने बताया कि ब्लास्ट में मारे गए 25 में से 12 मजदूरों की पहचान हो गई है.

घटना गुरुवार, 5 फरवरी को उस समय हुई. जब अवैध खदान में मजदूर कोयला निकालने के लिए घुसे थे. हालांकि, अब तक धमाके के असल कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. ब्लास्ट अचानक हुआ जिससे खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया.

ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद से ही घटनास्थल पर मेघालय पुलिस सहित NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. साथ ही मजदूरों को राहत और बचाव का काम शुरू किया. बता दें कि खदान के भीतर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. खदान में अभी भी कई मजदूरों को फंसे होने की संभावना जताई जा रही है.

इस ब्लास्ट में जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनके असम से होने की बात कही जा रही है. हालांकि, इसकी संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए DGP नोंगरांग ने बताया कि ब्लास्ट में मारे गए 25 में से 12 मजदूरों की पहचान भी हो गई है. 

यह भी पढ़ें: अवैध कोयला खदान में जोरदार धमाका, 18 मजदूरों की मौत, वीडियो सामने आया

वहीं, गुरुवार को इंडिया टुडे से जुड़े स्थानीय सूत्रों ने भी मृतक मजदूरों में से एक मजदूर की पहचान होने की बात कही थी. जिसे असम के कटिगारा क्षेत्र के बिहारा गांव का रहने वाला बताया गया. वहीं, प्रशासन की ओर से इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. साथ ही सुरक्षा के इंतजाम की कड़ी निगरानी की जा रही है. जिससे रेस्क्यू के दौरान कर्मचारियों के काम में कोई व्यवधान न पड़ सके.

बता दें कि National Green Tribunal (NGT) के प्रतिबंधों के बाद भी मेघालय के कई इलाकों में अवैध खनन के मामले सामने आते रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी. साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

वीडियो: दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से 25 साल के युवक की मौत

Advertisement

Advertisement

()