The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Meerut Inspector used to conduct prostitution in spa center girl came forward and alleged

मेरठ में दरोगा स्पा सेंटर में करवाता था 'देह व्यापार', लड़की ने सामने आकर लगाया आरोप

मेरठ में युवती ने चौकी इंचार्ज के कुछ आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भी पुलिस अधिकारियों को दिए हैं. दरोगा का वीडियो वायरल है. प्रशासन ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड करके जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं. क्या है ये मामला?

Advertisement
meerut news
मेरठ में दरोगा पर लड़की ने लगाया बड़ा आरोप | फोटो: उस्मान चौधरी/आजतक
pic
उस्मान चौधरी
font-size
Small
Medium
Large
22 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2025, 12:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर की आड़ में ‘देह व्यापार’ चलाने का आरोप है. आरोप ये भी है कि इस मामले में मेरठ पुलिस का चौकी इंचार्ज (दरोगा) भी शामिल था. स्पा सेंटर में पहले काम कर चुकी एक युवती ने जेल चुंगी चौकी इंचार्ज पर सामने आकर ये आरोप लगाया है. लड़की का कहना है कि ये स्पा सेंटर दरोगा की पार्टनरशिप में ही चल रहा था. युवती ने चौकी इंचार्ज के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे हैं.

आजतक से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार, 21 जनवरी को एक युवती एसएसपी ऑफिस पहुंची. युवती ने बताया कि वह मंगल पांडे नगर स्थित दी सीजर फैमिली स्पा सेंटर में काम करती थी. वहां पर महिला और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था. उसका आरोप है कि वहां देह व्यापार भी होता था. 

युवती के मुताबिक मेडिकल थाना क्षेत्र की जेल चुंगी चौकी के इंचार्ज स्नेह प्रकाश आजाद की पार्टनरशिप में ये स्पा सेंटर चल रहा था. युवती ने बताया कि 9 महीने पहले वह पार्लर में काम करती थी. जब उसने काम छोड़ा था, तभी वहां पर छापा पड़ा और वो बंद हो गया. तभी से पार्लर संचालिका उसे तंग कर रही है. चौकी इंचार्ज और संचालिका उसे धमकी दे रहे हैं. उसके खिलाफ एक फर्जी केस भी दर्ज करवाया गया है.

युवती का ये भी आरोप है कि करीब 10-15 दिन पहले चौकी इंचार्ज स्नेह प्रकाश आजाद ने उसको चौकी पर बुलाया और धमकी दी कि अगर उसने पार्लर संचालिका आयशा की बात नहीं मानी तो उसके भाइयों को किसी फर्जी अपराध में फंसा देंगे.

ये मामला सामने आने के बाद मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना मेडिकल क्षेत्र के जेल चुंगी चौकी इंचार्ज का एक वीडियो वायरल हो रहा था. उसपर संज्ञान लिया गया है. उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार अनुसार कार्रवाई की जाएगी. उनके मुताबिक इस मामले की जांच एएसपी अंतरिक्ष जैन को दी गई है.

वीडियो: मेरठ में गंजे लोगों के सिर पर बाल उगाने की दवा बेचने वाले तीन लोग गिरफ्तार किए गए

Advertisement

Advertisement

()