The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Meerut encounter Jitendra alias Jeetu death Rs 1 lakh bounty UP

यूपी: एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था कनेक्शन

Meerut Encounter: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीतू के जंगल में छिपे होने की ख़बर मिली थी. इसके बाद इलाक़े की घेराबंदी हुई. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ़ से कई राउंड की गोलियां भी चलीं.

Advertisement
pic
pic
हरीश
| उस्मान चौधरी
26 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:37 AM IST)
Meerut encounter Jitendra alias Jeetu death Rs 1 lakh bounty UP
जितेंद्र उर्फ़ जीतू (बाएं) पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर (दाएं) (फ़ोटो - PTI/आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में हुई मुठभेड़ के बाद, एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ़ जीतू की मौत (Meerut Encounter) हो गई है. यूपी स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ मुंडाली थाना क्षेत्र में हुई थी. इस दौरान जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. 26 फ़रवरी तड़के ये मुठभेड़ हुई थी. बताया गया कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से भी कनेक्शन था.

इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस STF के एडिशनल डायरेक्टर जनरल अमिताभ यश ने बताया था कि जितेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आजतक की ख़बर के मुताबिक़, अब उसकी मौत की पुष्टि हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जीतू के मेरठ के मुंडाली इलाक़े में जंगल में छिपे होने की ख़बर मिली थी. इसके बाद इलाक़े की घेराबंदी हुई.

मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ़ से कई राउंड की गोलियां भी चलीं. बताया जाता है कि उस पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई केस दर्ज थे. ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी.

ये भी पढ़ें - कौन था एक करोड़ का इनामी माओवादी चलपती, जिसे एनकाउंटर में मारा गया है?

कौन था जितेंद्र उर्फ़ जीतू?

जितेंद्र मूल रूप से हरियाणा के झज्जर ज़िले का रहने वाला था. वो उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में 2023 में हुए एक मर्डर के मामले में वॉन्टेड था. पुलिस ने उसकी गिरफ़्तारी के लिए सूचना देने वाले पर एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था. पुलिस अधिकारी बताते हैं कि जितेंद्र को 2016 में झज्जर में हुए डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी.

फिर 2023 में पैरोल पर वो बाहर आया था. हालांकि, वो पैरोल तोड़कर भाग गया और तब से फरार था. जितेंद्र ने ही कथित तौर पर 2023 में ग़ाज़ियाबाद ज़िले के टीला मोड़ इलाक़े में एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की थी. पुलिस ने बताया कि जेल में रहते हुए जितेंद्र लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आया था. पैरोल से भागने के बाद उसने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था.

मेरठ STF के ASP ब्रजेश कुमार सिंह ने इसे लेकर आजतक से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जितेंद्र उर्फ़ जीतू पर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज थे. इसमें मर्डर, मर्डर की कोशिश समेत कई गंभीर अपराध शामिल हैं.

(PTI के इनपुट के साथ)

वीडियो: सैफ मामले में इस एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की चर्चा क्यों? 80 से अधिक एनकाउंटर किए

Advertisement

Advertisement

()