The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mamata Banerjee fiery speech in Assembly BJP chief whip injured amid uproar

बंगाल विधानसभा में हंगामा, BJP चीफ विप सस्पेंड, ममता बोलीं- 'ये डकैत पार्टी है'

विधानसभा में हंगामा करने के लिए शंकर घोष को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया गया. ये निलंबन उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर बोलने से पहले ही भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

Advertisement
Mamata Banerjee fiery speech in Assembly BJP chief whip injured amid uproar
विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी ने भाजपा विधायकों और पार्टी के चीफ व्हिप शंकर घोष को निलंबित कर दिया. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
4 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 4 सितंबर 2025, 05:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 4 सितंबर को खूब हंगामा हुआ. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के दौरान विपक्षी भाजपा विधायकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जिससे सदन में तनाव बढ़ गया और स्थिति (BJP chief whip injured amid CM Mamata Banerjee speech) अनियंत्रित हो गई. हंगामे के दौरान भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष घायल हो गए.

बीजेपी विधायकों ने लगाए नारे

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा में TMC की सरकार भाजपा शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी मजदूरों पर हमलों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित करने की कोशिश कर रही थी. तभी हंगामा शुरू हो गया. विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी ने भाजपा विधायकों और पार्टी के चीफ व्हिप शंकर घोष को निलंबित कर दिया. जिसके बाद उन्हें बाहर निकालने के लिए मार्शलों बुलाए जाने पर तनाव उत्पन्न हो गया. भाजपा विधायक वेल के सामने आ गए और "जय श्री राम" के नारे लगाने लगे.

शोरगुल के बीच बनर्जी बोलने के लिए खड़ी हुईं. उन्होंने भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर "बंगाल विरोधी" होने और बंगालियों के उत्पीड़न पर चर्चा को रोकने का आरोप लगाया. विपक्षी विधायकों की नारेबाजी के बीच सीएम ने कहा,

Embed

ममता बनर्जी ने आगे कहा,

Embed

सीएम ममता ने ये भी दावा किया कि भाजपा प्रवासियों पर हमलों को लेकर विधानसभा में चर्चा के खिलाफ है. विधानसभा में हंगामा करने के लिए शंकर घोष को पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया गया. ये निलंबन उस वक्त हुआ जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर बोलने से पहले ही भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. जब घोष ने जाने से इनकार किया तो विधानसभा मार्शलों को बुलाया गया, और उन्हें घसीटकर सदन से बाहर निकाल दिया गया.

शुभेंदु ने ममता को चोर बताया

हंगामे पर बोलते हुए, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है. अधिकारी एक पोस्ट में लिखा,

Embed
Embed

इसके बाद शुभेंदु अधिकारी बंगाल विधानसभा पहुंचे और ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पूरे TMC काडर को 'गुंडा' बताया. अधिकारी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा,

Embed

बता दें कि हफ्ते के शुरुआत में अधिकारी को कार्यवाही में बाधा डालने के कारण विशेष सत्र में बची हुई अवधि के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था.

वीडियो: 'ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या' जमकर भड़के अमित शाह

Advertisement

Advertisement

()