The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Maharashtra Devendra Fadnavis Vs Eknath Shinde Posting of Different People on Same Post

CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच सब ठीक नहीं? एक नियुक्ति ने बड़ा सवाल उठा दिया

ये मामला ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (BEST) विभाग का है. इसके महाप्रबंधक एसवी आर श्रीनिवास हाल ही में रिटायर हुए. इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी किया. लेकिन सीएम ऑफिस ने शिंदे के इस आदेश को पलट दिया. फिर आगे एक और काम हुआ, जिसके बाद सवाल उठने लगे.

Advertisement
Maharashtra Politics Update
सीएम ऑफिस ने एकनाथ शिंदे के विभाग के आदेश को पलट दिया. (फाइल फोटो: PTI)
pic
मुस्तफा शेख
font-size
Small
Medium
Large
7 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 02:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में नई अटकलें चल रही हैं. चर्चा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं. इन अटकलों की जड़ में हाल की ही एक घटना है. हुआ यूं कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की ओर से एक ही पद पर अलग-अलग लोगों को नियुक्त कर दिया गया.

मामला ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (BEST) विभाग का है. इसके महाप्रबंधक एसवी आर श्रीनिवास हाल ही में रिटायर हुए. इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी किया. इसके तहत अश्विनी जोशी को BEST के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. लेकिन सीएम ऑफिस ने शिंदे के इस आदेश को पलट दिया और इस पद पर आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया. ये सब एक ही दिन हुआ. आशीष शर्मा फिलहाल जीएसटी कमिश्नर हैं और अश्विनी जोशी BMC में एडिशनल कमिश्नर हैं.

6 अगस्त को सीएम फडणवीस से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. वहीं विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव) के नेता आदित्य ठाकरे ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: 'मुझे मजबूर मत करो', अपनों की हरकत से परेशान एकनाथ शिंदे ने और क्या चेतावनी दी?

NCP (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने भी मामले पर तंज कसते हुए इसको महायुति सरकार का ‘BEST कॉर्डिनेशन’ बताया है. उन्होंने कहा कि जैसे ही BEST के महाप्रबंधक का पद खाली हुआ, ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच इस पद पर अपने-अपने लोगों को नियुक्त करने की होड़ लग गई. 

वीडियो: कुश्ती सीखने महाराष्ट्र से हरियाणा पहुंची वैष्णवी ने लल्लनटॉप को बताया पहलवानों को कैसे देती हैं मात

Advertisement

Advertisement

()